Sidharth Shukla Death Day: फेमस एक्टर Sidharth Shukla की मौत कैसे हुई थी? ये सवाल आज भी लोगों के मन है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
दिवंगत एक्टर और Bigg Boss 13 के विनर Sidharth Shukla की आज दूसरी डेथ एनिवर्सरी (Sidharth Shukla 2nd Death Anniversary) है। आज ही के दिन 2 सितंबर 2021 को ये दुखद खबर सामने आई थी कि Sidharth अब इस दुनिया में नहीं रहे। ये खबर सुनकर हर कोई हैरान था। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं था। क्योंकि वह काफी एक्टिव थे और दूसरा वह खुद को काफी फिट भी रखते थे।
(Courtesy-Instagram)
यही कारण है कि Sidharth के यूं अचानक चले जाने पर हर कोई हैरान था। जब एक्टर का निधन हुआ था तो वह सिर्फ 40 साल के थे। हालांकि बाद में पता चला कि Sid को हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी।
Sid के जाने के बाद उनके परिवार को और फैंस को बड़ा झटका लगा था। उनकी विधवा मां Reeta Shukla उनके साथ ही रहती थीं। दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज थे। ऐसे में एक्टर की मां को बेटे के जाने का बहुत बड़ा गम लगा है। आज भी उनका परिवार और फैंस उन्हें याद करते हैं।
(Courtesy-Instagram)
Sidharth Shukla Death Day
हालांकि कई लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया था। अपनी सेहत का ध्यान रखने वाले Sidharth को दिल का दौरा क्यों पड़ा था। तो चलिए आपको बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/sidharth-shukla-victory-in-bb13-completes-3-years/)
जब एक्टर का साल 2021 में निधन हुआ था तब मुंबई के कूपर हॉस्पिटल ने इस बात की पुष्टि की थी कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। हालांकि वह एकदम फिट थे और दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं थी। बुधवार की रात को Sid रोज की तरह अपने कमरे में सोने गए। गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे के आस-पास उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। एक्टर ने इस बीच ठंडा पानी मांगा और इसे पीकर वह दोबारा सो गए। इसके बाद उनका दर्द कम होने की जगह बढ़ गया। सुबह होते होते उनकी तबीयत और खराब होने लगी। लेकिन ये किसी को नहीं पता था कि यही Sidharth Shukla Death Day बन जाएगा।
(Courtesy-Instagram)
उन्होंने फिर ठंडा पानी मांगा और उसे पीते ही वह बेहोश हो गए। इस दौरान उनके घरवालों ने आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया और उनकी जांच की गई। एक्टर की हालत खराब देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाने की बात की। जैसे ही उन्हें कूपर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी मौत की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। पूरे देश में इसका शोक मनाया गया था। एक्टर के फैंस का दिल बुरी तरह टूट गया था।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
आज Sidharth Shukla की Death को पूरे दो साल हो गए हैं। ऐसे में उनके फैंस और परिवार उन्हें याद करता है। हालांकि कुछ लोगों को यकीन नहीं है कि इतना फिट रहने वाला इंसान दिल के दौरे से कैसे मर सकता है। लोगों के मन में कई सवाल हैं कि कहीं Sushant Singh Rajput की तरह उनके साथ तो कुछ नहीं हुआ। ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब वह अपने पीछे छोड़ गए हैं।
दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार 3 सितंबर को Oshiwara में किया गया था। इसमें इंडस्ट्री के सभी लोग शामिल हुए थे और इस दुखद घटना के लिए दुखी थे। इसमें उनकी खास दोस्त Shehnaaz Gill का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वह बेहोश होकर गिर रही थीं।
(Courtesy-YouTube)
हम Sidharth Shukla दूसरी Death Anniversary पर BTVNEWZ की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हैं। आपको Sidharth Shukla Death Day के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी और खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज के साथ।