Bhakshak Review: बीते दिन ओटीटी पर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Bhakshak’ रिलीज हुई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Bhakshak Review: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आये दिनों कई फिल्में रिलीज होती हैं। इनमे से कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती हैं। कुछ ऐसी ही फिल्म है-Bhakshak, जो की बीते दिन ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।
(Courtesy-Twitter)
Bhakshak Review
9 फरवरी 2024 को डायरेक्टर Pulkit के निर्देशन में बनी क्राइम, थ्रिलर थीम पर बेस्ड फिल्म ‘Bhakshak’ ओटीटी पर आउट हो चुकी है। इसमें मुख्य कलाकार Bhumi Pednekar, Sanajay Mishra, Sai Tamhankar और Aditya Srivastav हैं। फिल्म की कहानी Jyotsna Nath और Pulkit ने लिखी है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया गया है।
(Courtesy-Twitter)
फिल्म की कहानी
Bhakshak मूवी की कहानी ऐसी लड़कियों की है, जो कि बेसहारा हैं। कुछ बुरे लोग इन लड़कियों का फायदा उठाते हैं और यौन शोषण करते हैं। उसके बाद उन्हें वे लोग मार देते हैं। लोकल पत्रकार Bhumi (Vaishali) और उनके साथी Sanjay (Baskar Sinha) दोनों लोग मिलकर इस हत्याकांड का पता लगाते हैं। उन्हें पता लगता है कि इस रैकेट में और भी कई सारे लोग जुड़े हैं। तब पत्रकार सच लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।
Insaan ya Bhakshak? Samay aa chuka hai chun ne ka!#Bhakshak a film inspired by true events, releasing on gth February, only on Netflix.
Cast By #mccc
@CastingChhabra #bhakshakonnetflix pic.twitter.com/MdfrELIcVj— MCCC (@MukeshChhabraCC) February 1, 2024
(Courtesy-Twitter)
फरवरी 2024 में रिलीज होनी वाली हैं ओटीटी पर ये कुछ खास वेब सीरीज और मूवीज, जानें इनके बारे में
क्यों देखें?
फिल्म की कहानी समाज में लड़कियों के साथ हो रहे गलत काम को रोकने के प्रति जागरूक करती है। डायरेक्टर Pulkit ने मूवी का डायरेक्शन बेहतरीन ढंग से किया है। कहानी का कॉन्सेप्ट भी अच्छे तरीके से दिखाया गया है कि कैसे लोग लड़कियों को झूठी तसल्ली देकर फंसाते हैं और गलत काम करते हैं। एक्टिंग की बात करें, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस Bhumi Pednekar ने अपने रोल को बखूबी निभाया है और एक पत्रकार की छवि उनमें पूरी नजर आती है। उनके अलावा साथी कलाकार Sanjay Mishra, Sai Tamhankar और Aditya Srivastav ने भी अपने किरदार को अच्छे तरीके से निभाया है।
(Courtesy-Twitter)
क्यों न देखें?
कहीं-कहीं पर फिल्म की कहानी बोरिंग लगने लगती है। कुछ सीन जिनमें अच्छे तरीके से संस्पेंस बनाया जा सकता था, वह मौजूद नहीं हैं।
(Courtesy-Twitter)
अगर आप क्राइम से जुड़ी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ‘Bhakshak’ फिल्म को जरूर देखें। इससे आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। BTVNEWZ की ओर से हम इस मूवी को 5 में से 3.5 स्टार देते हैं।
(Courtesy-Twitter)
आपको Bhakshak Review पर लिखा यह लेख कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और ओटीटी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के किये BTVNEWZ से जुड़े रहें।