The Archies Review 2023: Suhana Khan की डेब्यू मूवी The Archies को लेकर फैंस का मिक्स्ड रिएक्शन सामने आया है। चलिए आपको भी दिखाते हैं।
The Archies Review 2023: Zoya Akhtar द्वारा निर्देशित The Archies कल यानी 7 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म काफी टाइम से चर्चे में थी क्योंकि इस मूवी में बॉलीवुड के स्टार किड्स डेब्यू करने वाले हैं। Suhana Khan, Khushi Kapoor और Agastya Nanda की ये पहली फिल्म है। मूवी रिलीज होने के बाद फैंस का काफी मिक्स्ड रिएक्शन आया है। किसी को बहुत पसंद आई तो किसी के लिए Archies कॉमिक्स का ये अडॉप्शन बहुत बेकार एक्सपीरियंस रहा।
(Courtesy-Instagram)
Plot
The Archies दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है, जिसमें Archie Andrews (Agastya Nanda), Veronica Lodge (Suhana Khan), Betty Cooper (Khushi Kapoor), Jughead Jones (Mihir Ahuja), Reggie Mantel (Vedang Raina), Dilton Doiley (Yuvraj Menda) और Ethel Muggs (Aditi ‘Dot’ Sehgal) अपने प्रिय ग्रीन पार्क को बचाने के लिए एक साथ आते हैं। ग्रीन पार्क भारत के एंग्लो-इंडियन शहर Riverdale के सेंटर में स्थित है। Hiram Lodge इसे हटा के एक बड़ा होटल बनाना चाहते हैं। फिल्म Archies दोस्ती, प्यार, इमोशनल रिलेशनशिप्स, टीनएज ड्रामा और सही चीजों के लिए खड़े होने के बारे में सिखाती है।
(Courtesy-Instagram)
The Archies Review 2023
The Archies को Zoya Akhtar ने खूबसूरती से तैयार किया है। मूवी के सॉन्ग्स और डांस आपको काफी पसंद आएंगे। The Archies कॉमिक्स की इस अडॉप्शन ने टीनएज ड्रामा का इनोसेंस बनाये रखा है। इस मूवी को आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
फिल्म में कलाकारों ने अपने गीतों और डांस पर कड़ी मेहनत की है, जो शारीरिक रूप से कठिन हैं। ये एक स्वीट और सॉफ्ट रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें आपको Zoya Akhtar की शानदार डायरेक्शन देखने को मिलेगी। Riverdale शो में जो मासूमियत खो गयी थी Zoya ने इस फिल्म के माधयम से उस इनोसेंस को बनाए रखा।
(Courtesy-Instagram)
फिल्म की कमियां
The Archies कुछ लोगों के लिए एक सिंपल और बोरिंग कहानी हो सकती है। आपको इस मूवी में इमोशनल और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को नहीं मिलेगा। फिल्म काफी स्लो है। वैसे तो मूवी के गाने हर सीक्वेंस के साथ फिट बैठते हैं पर कुछ गाने काफी बोरिंग और फालतू हैं। मूवी में कई बेकार सीन भी है जो अगर नहीं होते तब भी फिल्म अच्छी लग सकती थी।
(Courtesy-Instagram)
Performace
Archie Andrew के रूप में Agastya Nanda काफी अच्छे थे, लेकिन कॉमिक के इस आइकॉनिक करैक्टर को वो इतनी अच्छी तरह से पर्दे पर नहीं दिखा पाए। कई सीन में काफी बोरिंग नजर आए।
(Courtesy-Instagram)
Betty Cooper के रूप में Khushi Kapoor ने अपने डांस को बखूबी निभाया है। हालांकि, उनके करैक्टर में वो काफी भटकी हुई नजर आईं। उनके पावरफुल डायलॉग उनके एक्सप्रेशन से बिलकुल मेल नहीं खा रहे थे।
(Courtesy-Instagram)
Suhana Khan में एक मंझी हुई एक्ट्रेस की झलक दिखती है। वह ग्लैमरस Vernoica Lodge को सहजता से प्रस्तुत करती है।
(Courtesy-Instagram)
Jughead Jones के रूप में Mihir Ahuja ने फिर से अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग फिल्म में शानदार नजर आई है। उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि ये उनकी पहली फिल्म है।
(Courtesy-Instagram)
Reggie Mantel के रूप में Vedang Raina काफी चार्मिंग थे। Aditi ‘Dot’ Sehgal और Yuvraj Menda ने भी अपने करैक्टर में काफी शाइन किया।
(Courtesy-Instagram)
Fans Reaction
किसी को ये मूवी पसंद आई तो किसी को ये कुछ खास नहीं लगी। आइए आपको फैंस के कुछ रिएक्शंस दिखाते हैं।
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
Final Verdict
अगर आपको टीनएज ड्रामा और सिंपल रोमांस पसंद है तो ये मूवी आपके लिए परफेक्ट है। अगर आप Archies कॉमिक्स के फैन हैं, तो ये फिल्म आपको बिलकुल इंप्रेस नहीं करेगी। हम BTVNEWZ की तरफ से The Archies को 5 में से 3 स्टार देते हैं। इस मूवी को आप Netflix पर देख सकते हैं।
(Courtesy-Instagram)
आपको The Archies Review 2023 कैसा लगा? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए हमारे पेज BTVNEWZ पर बने रहें।