Winter Hairfall Solution: लोग सर्दियों में बाल झड़ने के कारण काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। उन्हें इसका सही कारण और इलाज पता नहीं चल पाता है। आइये जानते हैं।
Winter Hairfall Solution: ठंड के मौसम में लोग बालों से सबंधित कई समस्याओं से जूझते रहते हैं। सर्दियों में बाल गिरने की समस्या आमतौर पर ज्यादा देखी जाती है। हर दिन कई सारे बाल टूटकर गिरते रहते हैं। कभी-कभी तो हेयरफॉल इतना अधिक हो जाता है कि गंजेपन की नौबत तक आ जाती है।
(Courtesy-Pixabay)
इस गंजेपन का कारण यह है कि लोगों को इसके शुरू होने के कारण और निवारण संबंधी जानकारी नहीं है। सूचना के अभाव में व्यक्ति खुद के बालों को गिरने से बचाने में अक्षम हो जाता है। इस लेख में हम आपको हेयरफॉल होने के कारणों और इस गंभीर बीमारी से बचने के कई तरीकों को बतायेंगे।
(Courtesy-Pixabay)
आइये जानते हैं कि आखिर क्यों सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या आती है? हेयरफॉल को दूर करने के लिए क्या-क्या उपाय अपना सकते हैं? खास बात यह है कि ये उपाय आप घर पर ही कर सकते हैं। आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है।
(Courtesy-Pixabay)
बाल झड़ने के मुख्य कारण
- सर्दियों में हमारे आसपास के वातावरण में नमी रहती है, जिसके कारण बालों में मॉइस्चरॉजर की कमी हो जाती है। इसके बाद बाल ड्राई हो जाते हैं और डैंड्रफ समस्या आ जाती है। इसके कारण बाल डैमेज होकर गिर जाते हैं।
- बाल गिरने की यह बीमारी सभी को रहती है, जिसमें पुरुष, महिला, बूढ़े या बच्चे भी हो सकते हैं। हेयरफॉल समस्या अन्य कारणों से भी हो सकती है, जिसमें बालों का नेचुरली पतला होकर गिर जाना है।
- एक कारण जेनेटिक भी हो सकता है। जैसे कि अगर आपके मम्मी-पापा को हेयरफॉल की समस्या है, तो यह आपको भी हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके बालों में बहुत ही ज्यादा धूल और मिट्टी के कण के चिपकते हैं, तो भी हेयरफॉल शुरू हो सकता है।
- साथ ही अगर आप ज्यादा मात्रा में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को अपने बालों पर यूज करते हैं या आपके हार्मोन्स के लेवल के गिरने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
Hairfall During Winter: सर्दियां शुरू होते ही अगर आपको भी हो रहा है हेयर फॉल, तो अपनाएं ये 7 टिप्स
उपाय
बाल गिरने की समस्या से बचने के लिए विशेषज्ञों ने कई उपाय बताये हैं। Winter Hairfall Solution के इन तरीकों को सही ढंग से अपनाया जाए, तो हेयरफॉल कुछ मात्रा तक रोका जा सकता है-
-
तेल मालिश
बालों को मॉइस्चरॉजर देने के लिए सर्दियों में गुनगुने तेल से मालिश करना काफी लाभदायक हो सकता है। इससे बालों को पोषण मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बना रहता है। तेल की मालिश से बाल मजबूत बने रहते हैं।
One of the simplest remedies to improve Mercury is to regularly oil massage your body after taking bath or before going to bed at night.
Mercury rules the skin
Coconut oil (Venus) and Mustard oil (Saturn) are the best ones that you can use for this purpose. pic.twitter.com/34UWVIaZpL
— Rishabh 🌞 (@MoonInvincible) January 10, 2024
(Courtesy-Twiiter)
-
विटामिन ई
ठंड में बालों की ग्रोथ करने के लिए और हेयरफॉल को रोकने के लिए विटामिन E का सेवन करना चाहिए। हम तेल में इसके कैप्सूल मिलाकर बालों की मालिश भी कर सकते हैं। इसके अलावा डाइट में ऐसी चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो कि विटामिन ई से भरपूर हों।
(Courtesy-Twiiter)
-
Aloe Vera का उपयोग
बालों को धोने से पहले एलोवेरा के रस को रगड़ कर सिर में लगाना है। ऐसा करने से बाल चमकदार और मजबूत बने रहते हैं। इस विधि को एक हफ्ते में कम से कम 3 बार जरूर करना चाहिए।
(Courtesy-Twiiter)
-
Amla का रस
दो से तीन चम्मच आंवले के पाउडर को गर्म पानी में भिगाकर दूसरी सुबह इसके बने पेस्ट से बालों को धो सकते हैं। आंवला बालों को पोषण और मजबूती प्रदान करता है।
(Courtesy-Twiiter)
-
नींबू का रस
नींबू के रस को रात में बालों पर लगाकर सो सकते हैं। दूसरे दिन सुबह हल्के गर्म पानी से बालों को धो लें। यह तरीका भी बालों को मजबूती प्रदान कर हेयरफॉल को रोकता है।
(Courtesy-Twiiter)
-
कोकोनट का दूध
हेयरफॉल की समस्या से बचने के लिए नारियल के दूध को बालों में लगा सकते हैं। आधे घंटे के बाद हल्के गर्म पानी से धो सकते हैं। इस तरीके से बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
(Courtesy-Twiiter)
-
शहद
हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद को बालों पर लगा सकते हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है और गिरना कम हो जाता है। हम नारियल, नींबू और शहद के पेस्ट को साथ में मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं।
(Courtesy-Twiiter)
-
अधिक गर्म पानी से बाल न धोएं
बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोना भी हो सकता है। जब हेयर किसी गर्म चीज के संपर्क में आते हैं, तो उसके कारण बालों की क्वालिटी में खराबी आ जाती है। इसलिए सर्दियों में हल्के गर्म पानी से ही बालों को धोकर हेयरफॉल पर रोक लगायी जा सकती है।
(Courtesy-Pixabay)
नोट- ऊपर दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लिखी गयी है। Winter Hairfall Solution के दिए गये किसी भी दावे की BTVNEWZ पुष्टि नहीं करता है।
आपको Winter Hairfall Solution पर लिखी जानकारी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और हेयरफॉल से संबधित अन्य अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।