बॉलीवुड स्टार्स Riteish Deshmukh और Genelia Deshmukh की फिल्म Ved 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड के सबसे स्वीट कपल्स में से एक Riteish Deshmukh और Genelia Deshmukh इन दिनों अपनी मराठी फिल्म Ved को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में दोनों अरसे बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आ चुके हैं। Riteish और Genelia के साथ Ashok Saraf और Jiya Shankar भी इस मराठी रोमांस ड्रामा फिल्म में मौजूद हैं। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस Jiya Shankar ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया। फिल्म Ved 2019 में बनी तेलुगु भाषा की फिल्म Majili की आधिकारिक रीमेक है।
(Courtesy-Instagram)
क्या है कहानी
मुंबई के बाहरी इलाके का रहने वाला एक युवक सत्या (Riteish Deshmukh) को क्रिकेट खेलना पसंद है। वह एक रेलवे कॉलोनी में रहता है और रेलवे क्रिकेट टीम के लिए खेलने की इच्छा रखता है। अंत में टीम इंडिया को रिप्रजेंट करना चाहता है। वह एक लड़की से मिलता है जिससे वह बेहद प्यार करने लग जाता है। दुर्भाग्यवश दोनों अलग हो जाते हैं। एक दूसरी लड़की श्रावणी (Genelia Deshmukh) से शादी करने के बाद भी वह दुःख में रहता है। सालों बाद भी सत्या नशे की हालत में अपने प्यार का इंतज़ार करता है।
उसकी पत्नी श्रावणी सत्या के प्यार में तब से पागल है जब वह एक छोटी बच्ची थी। यह दो अलग-अलग प्रेम कहानियों की फिल्म है जो प्यार में पागल रहते हैं। आप श्रावणी और सत्या की प्रेम कहानी में मोह, एनर्जी और जीवन के कई अन्य पहलुओं को देख सकते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रेम कथा, समझ, भावना और शोक का मिश्रण है। फिल्म का अंत पति पत्नि के बेसुध प्यार को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- (https://btvnewz.com/ved-box-office-collection-know-total-movie-record/)
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
जहां एक निर्देशक के रूप में Riteish Deshmukh की पहली फिल्म Ved ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है, वहीं Genelia इस फिल्म के साथ धमाकेदार वापसी कर रही हैं। उनके मराठी लुक ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया है। फिल्म में Ajay – Atul द्वारा रचित खूबसूरत ट्रैक्स भी हैं। दिल तोड़ने और प्यार करने वाले पलों के साथ Riteish और Genelia इस फिल्म में हमेशा की तरह बेहद प्यारे लग रहे हैं।
(Courtesy-Youtube)एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म Ved को हम BTVNEWZ की ओर से 5 में 4 स्टार देते हैं। फिलहाल तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा रही हैं। आप भी यह मूवी जरूर देखें और ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे पेज के साथ।