Top Hindi TV Serials 2023: इस साल आपके कौन से पसंदीदा टीवी सीरियल्स ने लोगों के दिलों में जगह बनाई और टॉप नंबर पर आए। चलिए आपको बताते हैं।
Top Hindi TV Serials 2023: छोटे पर्दे पर ऐसे कई सीरियल्स हैं, जो सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और टॉप पॉजिशन पर भी बरकरार हैं। आप अपने घर पर टीवी पर जरूर कुछ न कुछ देखते होंगे, जिनमें से कई टीवी सीरियल तो आपके फेवरेट भी बन गए होंगे।
(Courtesy-Twitter)
Top Hindi TV Serials 2023
इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं, साल 2023 के कुछ चुने हुए टीवी धारावाहिकों के नाम जिन्होंने इस साल दर्शकों पर अपना जलवा बनाये रखा है।
(Courtesy-Twitter)
Anupamaa
Rupali Ganguli का सबसे चर्चित शो Anupama साल 2023 में सबसे अधिक देखे जाने वाले टीवी सीरियल में से एक है। यह शो 2020 से चला आ रहा है और आज भी दर्शकों की पसंद है। कहानी में Anupama एक महिला है जो कि एक वफादार पत्नी और घर परिवार को समर्पित बहू है।
(Courtesy-Twitter)
साथ ही इसमें एक औरत के मां बनने के लिए किये जाने वाले त्याग और समर्पण की भावना को दिखाया गया है। Anupama अपनी जिंदगी में सब कुछ करने के बाद भी घरवालों से बदले में केवल अपमान सहती है। इसी पर इस टीवी शो की कहानी बनाई गयी है। Rupali Ganguli ने इसमें Anupama का रोल किया है। इसे आप Star Plus टीवी चैनल पर देख सकते हैं।
Ghum Hai Kisi Key Pyaar Meiin
यह एक फैमिली ड्रामा है, जो 2020 से चला आ रहा है और लोगों का फेवरेट बना हुआ है। इस सीरियल की कहानी आईपीएस ऑफिसर Virat पर आधारित है, जो अपने मरने वाले पिता से वादे के रूप में Sai से शादी करता है। धारावाहिक में प्यार और जिंदगी के बीच के संघर्ष को दिखाया गया है।
Neil Bhatt, Aishwarya Sharma, Bhavika Sharma और Shakti Singh ने इस टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई है। अभी इसका दूसरा सीजन चल रहा है। Ghum Hai Kisi Key Pyaar Meiin टीवी सीरियल ने काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की। इसे आप Star Plus टीवी चैनल पर देख सकते हैं।
(Courtesy-Twitter)
Maddam Sir
इस शो में 4 लड़कियों को एक स्ट्रॉन्ग करैक्टर में दिखाया गया है। Maddam Sir टीवी सीरियल बहुत ही ज्यादा रोमांटिक है, जिसमें 4 महिलाएं पुलिस अफसर की पोस्ट पर हैं। इसमें एक्ट्रेस Yukti Sharma, Bhavika Kapoor, Gulki Joshi और Sonali Naik ने मुख्य भूमिका निभाई है। चारों लेडी पुलिस एक साथ काम करती हैं। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में कॉमेडी भी है। यह टीवी सीरियल 2023 के टॉप शो की लिस्ट में पहले नंबर पर है। Sony SAB टीवी चैनल पर आप इसे देख सकते हैं।
(Courtesy-Twitter)
Kundali Bhagya
टीवी सीरियल Kundali Bhagya में Shraddha Arya और Dheeraj Dhoopar ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह टीवी शो उथरा परिवार और भाई-बहन की कहानी पर आधारित है। सीरियल की कहानी काफी ज्यादा हद तक दर्शकों के दिल से जुड़ी हुई है। इस टीवी सीरियल को छोटे पर्दे पर चले 5 साल से ज्यादा समय हो गया है और अभी तक दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। यह Zee TV पर प्रसारित हो रहा है।
Rishabh Preeta together and Karan at back. Yahi show ka main plot and future hai 😅🤷♀️ its zee 5 latest poster.
Kundali bhagya is rishabh and past will be karan. #kundalibhagya #preetajikarishabh #rishta pic.twitter.com/TCUJv1IOv6— Shivran_Creations (@creationschhavi) September 27, 2020
(Courtesy-Twitter)
शो में होगी नए विलेन की एंट्री, Anupama-Vanraj की जिंदगी में टूटेगा मुसीबतों का पहाड़
May I Come In Madam
यह एक कॉमेडी थीम पर आधारित शो है, जिसमें एक शादीशुदा आदमी हमेशा अपनी पत्नी से निराश रहता है और एक ऑफिस में काम करता है। अपने ऑफिस में उसे अपनी बॉस से एकतरफा प्यार हो जाता है, जहां वह अपने काम से मैडम का ध्यान खींचने की कोशिश करता है। इसमें मुख्य भूमिका Neha Pendse और Sandeep Anand ने निभाई है। यह शो 2016 से चला आ रहा है। वर्तमान में इसका दूसरा सीजन चल रहा है। यह भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। May I Come In Madam टीवी सीरियल एक हाई टीआरपी वाला सीरियल है। इसे आप Star Bharat टीवी चैनल पर देख सकते हैं।
(Courtesy-Twitter)
Pushpa Impossible
टीवी सीरियल Pushpa Impossible एक 45 साल की औरत Pushpa Randeria के इर्द-गिर्द घूमता है। Pushpa बच्चों के साथ मुंबई के बापोदारा चॉल में रहती है। कहानी में एक पढ़ी-लिखी महिला अपने पति की मौत के बाद परिवार के तीन लोगों का पालन-पोषण करती है। Pushpa का एक बिजनेस खोलने का सपना रहता है, जिसे पूरा करने के लिए वह कई दिक्कतें झेलती है।
लीड रोल का किरदार Karuna Pandey ने निभाया है। यह शो भी अपनी दमदार कहानी के दम पर लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए है। Pushpa Impossible शो जून 2022 से चला आ रहा है और अभी तक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसे आप Sony SAB टीवी चैनल पर देख सकते हैं।
(Courtesy-Twitter)
ये थी साल 2023 की टॉप 6 टीवी सीरियल्स की लिस्ट, जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला और हाई टीआरपी के कारण ये इस साल के हिट टीवी सीरियल की लिस्ट में हैं।
आपको साल 2023 की Top Hindi TV Serials पर ये जानकारी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और टीवी जगत से जुड़ी ऐसी और जानकारियों के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।