Shehnaaz Gill Brother: Shehnaz Gill ने अपने भाई Shehbaz के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने भाई को लिपस्टिक लगाते नजर आ रही हैं।
Shehnaaz Gill Brother: Bigg Boss फेम Shehnaz Gill हर वक्त सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में Shehnaz ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने भाई Shehbaz Badesha के साथ नजर आ रही हैं। दोनों इस वीडियो में मस्ती करते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
Shehnaz और Shehbaz को एक साथ सबसे पहले Bigg Boss 13 में देखा गया था, जहां इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों ने शो में खूब मस्ती की थी, जिसे दर्शकों द्वारा खूब प्यार किया गया था। तब से अब तक फैंस इन्हें साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं।
(Courtesy-Instagram)
हालांकि Shehnaz और Shehbaz एक साथ बहुत कम नजर आते हैं, क्योंकि दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में बेहद बिजी हैं। यही कारण है कि दोनों एक साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाते। पर इस वीडियो में दोनों बहन भाई एक साथ बहुत फन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में Shehnaz अपने भाई को रेड कलर की लिपस्टिक लगाती हुईं नजर आ रही हैं और वहीं, Shehbaz भी अपनी बहन से मजे से लिपस्टिक लगवा रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
Shehnaaz Gill ने पहना ग्रीन वेलवेट सूट, एक्ट्रेस का रॉयल लुक देख फैंस हुए क्रेजी
Shehnaaz Gill Brother
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं और इनकी मस्ती पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। यहां देखें ये वीडियो-
Both of them have my full heart for the way they both are with each other❤️
Kuch alag hi nikal ke aata hai dono ka🥰
Their face, their laugh, their talks everything has a genuinely funny & endearing vibe, when they both are together with each other.#ShehnaazGill#ShehbaazBadesha pic.twitter.com/KtpD58FpZW— Nilima (Stanning Them) (@Nilimakant) December 1, 2023
(Courtesy-Twitter)
Shehnaz ने जब इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो शेयर किया, तो उसके कुछ देर बाद ही लोगों के रिएक्शंस सोशल मीडिया पर तेजी से आने लगे। फैंस वीडियो पर काफी प्यारे प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं। उन्हें भाई बहन की ये जोड़ी बहुत ज्यादा प्यारी लग रही है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को ‘क्यूट’ बता रहें हैं वहीं कुछ इन दोनों को अपना ‘सपोर्ट’ दे रहे हैं।
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
दोनों भाई बहन की क्यूट मस्ती का ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस से जुड़ी खबरें पाने के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।