Sam Bahadur Reviews: आज सिनेमाघरों में जोरों-शोरों से फिल्म Sam Bahadur रिलीज हो चुकी है। दर्शक Vicky Kaushal की एक्टिंग से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
Sam Bahadur Reviews: हिंदी भाषा में बनी फिल्म Sam Bahadur आज यानी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक इसके ट्रेलर के आने के बाद से ही काफी दिलचस्पी के साथ फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और वो दिन आखिर आज आ ही गया।
(Courtesy-Instagram)
सिनेमाघरों में आज Meghna Gulzar द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म ‘Sam Bahadur’ रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म इंडियन आर्मी के पहले फील्ड मार्शल Sam Manekshaw की बायोपिक है। इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो Vicky Kaushal, Fatima Sana Shaikh और Sanya Malhotra हैं। इसकी कहानी Bhavani Iyer, Shantanu Shrivastava और Meghna Gulzar ने लिखी है।
आइए फिल्म के रिव्यू पर नजर डालते हैं कि फिल्म आखिर कैसी है?
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है, जिसमें फील्ड मार्शल Sam Manekshaw ने Bangladesh को मुक्त कराने के लिए Indian Army को लीड किया था। ये इंडिया के पहले Army Officer थे जो फील्ड मार्शल बने थे।
(Courtesy-Twitter)
इस फिल्म में उन पहलुओं को दिखाया गया है जिसके बारे में दर्शक पहले नहीं जानते थे। फिल्म में पाकिस्तान के जनरल Yahya Khan और Sam Manekshaw के बीच रिलेशनशिप को भी करीब से दिखाया गया है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
फिल्ड मार्शल को उनके किसी करीबी द्वारा देश-विरोधी बनाने की कोशिश की जाती है। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बनने वाली उस दर्दनाक स्थिति को भी दिखाया गया है। साथ ही उस समय की भावी प्रधानमंत्री Indira Gandhi की राजनीति और एक आर्मी ऑफिसर के बीच हुई बहस को भी दिखाया गया है।
(Courtesy-Instagram)
क्यों देखें फिल्म
सबसे पहले फिल्म की कहानी को इस तरीके से दिखाया गया है कि आप इसे बड़े ही ध्यान से देखेंगे। अगर बात करें फिल्म के किरदारों को निभाने की तो Vicky Kaushal ने अपने फिल्ड मार्शल के रोल से फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। एक्टर ने जनरल Manekshaw के किरदार को पूरी तरह से जिया है। फिल्म का स्टैंडआउट मुख्य रूप से Vicky Kaushal की एक्टिंग है। इनके अलावा साथी कलाकार Fatima Sana Shaikh और Sanya Malhotra की एक्टिंग भी दमदार है।
(Courtesy-Instagram)
क्यों न देखें
फिल्म की कहानी तो सही है पर यहां सस्पेंस की कमी रह गयी है। इसमें कई अलग-अलग मूमेंट को दिखाने की कोशिश की गयी है, पर स्क्रिप्ट को इफेक्टिव तरीके से इम्प्लीमेंट करने में डायरेक्टर और राइटर सफल नहीं हो पाए हैं। फिल्म की डायरेक्टर Meghna Gulzar कई बड़ी हिट फिल्में पहले दे चुकी हैं, पर यहां पर वो जरा सा चूक गयी हैं।
Sam Bahadur Reviews
अगर बात करें फिल्म को देखने की, अगर आप आर्मी के बहुत ज्यादा शौकीन हैं तो आप जरूर देखें। इसमें आपको देशभक्ति और प्यार की झलक बहुत ही ज्यादा प्रभावी ढंग से दिखती है। तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। BTVNEWZ की ओर से हम फिल्म Sam Bahadur को 5 में से 4 स्टार देते हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
आपको Sam Bahadur Reviews पर लिखा ये अपडेट कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह की जानकारी के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।