Roopa Ganguly Birthday 2023: एक्ट्रेस आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए आपको उनके बारे में कुछ अनकही बातें बताते हैं।
Roopa Ganguly Birthday 2023: अभिनेत्री Roopa Ganguly का जन्म 25 नवंबर 1966 को हुआ था और वह आज 57 साल की हो गई हैं। अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स और वॉइस मॉडुलेशन के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री B R Chopra की हिट टेलीविजन सीरियल Mahabharata में Draupadi की भूमिका के लिए फेमस हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके बारे में कुछ अनकही बातें बताएंगे।
(Courtesy-Twitter)
Roopa Ganguly Birthday 2023
इस आर्टिकल में हम आपको Roopa Ganguly की अनकही बातें बताएंगे।
पर्सनल लाइफ
25 नवंबर 1966 को Roopa Ganguly का जन्म कोलकाता के कल्याणी में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूल की शिक्षा कोलकाता के Beltala Girls High School से पूरी की। बाद में उन्होंने Jogamaya Devi College से Bachelor of Science की डिग्री हासिल की थी। डिग्री प्राप्त करने के बाद Roopa ने कुछ बंगाली टीवी शो में काम किया था।
(Courtesy-Twitter)
Roopa एक हिंदू परिवार से आती हैं। उनकी मां का नाम Juthika और पिता Samarendra Lal Ganguly हैं। 1992 में Roopa ने मैकेनिकल इंजीनियर Dhrubo Mukherjee से शादी की। 1997 में दोनों ने एक बेटे Akash Mukherjee को जन्म दिया। Roopa ने एक कॉम्प्लिकेटेड पारिवारिक जीवन जिया क्योंकि Dhrubo को उनकी प्रसिद्धि से दिक्कत होने लगी। फिर 2006 में दोनों का तलाक हो गया।
(Courtesy-Twitter)
तलाक के बाद Roopa प्लेबैक सिंगर Dibyendu के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं। दोनों Roopa के मुंबई अपार्टमेंट में एक साथ रहते थे। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। उन्होंने इस बात का खुलासा Star Plus पर लोकप्रिय रियलिटी शो Sach Ka Saamna (2009) के अंतिम एपिसोड में किया था।
Career
कई बंगाली टीवी सीरियल में एक्टिंग करने से Roopa को अपना एक्टिंग करियर की शुरआत करने में बहुत मदद मिली। एक युवा अभिनेत्री के रूप में Roopa ने 1985 में Anil Kapoor की फिल्म Sahiba से फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी दूसरी फिल्म 1986 की Ithile Iniyum Varu थी, जिसमें Mammootty लीड रोल में थे। लेकिन Mahabharata में Draupadi के रोल ने उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी एक्टिंग स्किल्स शहर में चर्चा का विषय बन गया था और Mahabharata के बाद बिना समय बर्बाद किए उनको Mrinal Sen की Ek Din Achanak (1989) में लीड रोल मिला गया था।
(Courtesy-Twitter)
उनके कुछ फेमस सीरियल बंगाली और हिंदी टेलीविजन के Yugant (1995), Padma Nadir Majhi (1993), Abar Aranye (2003) और Rituparno Ghosh की Antarmahal (2006) हैं, जिनमें से सभी ने पुरस्कार जीते थे। 2007 में वह अंग्रेजी भाषा में Anjan Dutta की फिल्म Bow Barracks Forever पर काम करने के लिए मुंबई चली गईं। 2007 में Karam Apnaa Apnaa से शुरुआत करते हुए, उन्होंने बाद में Love Story (एक सब टीवी सीरियल) और Agle Janam Mohey Bitiya Hi Kijo (2009) में काम किया।
(Courtesy-Twitter)
( ये भी पढ़ें: Ajaz Khan ने Fahmaan Khan को Sidharth Shukla से कंपेयर किया, एक्टर का आया प्यारा जेस्चर सामने )
पॉलिटिक्स
2016 में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव से पहले Roopa ने आर्टिस्ट फोरम छोड़ दिया था और ‘भारतीय जनता पार्टी’ में शामिल हो गईं थीं। 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, तृणमूल कांग्रेस के क्रिकेटर Lakshmi Ratan Shukla ने हावड़ा उत्तर जिले में Roopa Ganguly को हराया। अक्टूबर 2016 में उन्हें क्रिकेटर Navjot Singh Siddhu के स्थान पर राज्यसभा के लिए चुनाव के लिए प्रस्तावित किया गया था।
গতকালের পদযাত্রার কিছু ছবি
with #HiranChatterjee and #DrIndranilKhan and my #karyakarta brothers and sisters#AarNoiAnnay #AarNoiMamata #EbarBanglayBJP #EbarBJP#BanglayBJP pic.twitter.com/UloPX3y0nM
— Roopa Ganguly (@RoopaSpeaks) April 8, 2021
(Courtesy-Twitter)
कंट्रोवर्सी
फरवरी 2017 में Roopa Ganguly पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग रिंग के मामले में शामिल होने का आरोप लगा, जिसके बाद Crime Investigation Department ने पूछताछ के लिए Roopa को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। हालांकि, इसकी पुख्ता जानकारी हमारे पास नहीं है। ये उनके जीवन का बहुत कठिन समय बन गया था।
(Courtesy-Twitter)
पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपने कमेंट्स के कारण Roopa पर एक FIR भी दर्ज किया गया था। जब वह लोकप्रिय टीवी सीरियल “Sach Ka Saamna” में आईं, तब उनके एक्सट्रा मैरीटीएल अफेयर और बॉलीवुड में रोल के बदले में सेक्सुअल फेवर्स पर उनके खुलासे ने काफी कंट्रोवर्सी की थी।
(Courtesy-Twitter)
हम भी एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अपनी जिंदगी में हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। आपको Roopa Ganguly Birthday 2023 पर हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। टेलीविजन से जुडी खबरों के लिए हमारे पेज BTVNEWZ के साथ बने रहें।