Mahira Sharma Birthday: अपने ग्लैमरस अंदाज से हमेशा चर्चा में बने रहने वाली एक्ट्रेस Mahira अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको इनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
Mahira Sharma Birthday: टीटीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Mahira Sharma आज 26 साल की हो चुकीं हैं। वह हमेशा म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया से लगातार चर्चा में बनीं रहती हैं। Bigg Boss 13 से लाइम लाइट में आने वाली Mahira अब पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।
(Courtesy-Instagram)
Mahira Sharma का जन्म 25 नवंबर साल 1997 को मुंबई में हुआ था। ये मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। इन्होंने 2016 में टीवी शो Y.A.R.O का Tashan से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ये Partners Trouble Ho Gayi Double और Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जैसे शो में भी नजर आईं।
(Courtesy-Twitter)
Mahira Sharma ने Bigg Boss 13 में भाग लिया था। यहां से इन्हें काफी ज्यादा फेम मिला। BB 13 में इनके और Paras Chhabra के बीच नजदीकियों और इनके ग्लैमरस अंदाज के कारण ये चर्चा में रही थीं। इस सीजन में इनका काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था जिसके चलते ये टॉप 7 की लिस्ट में शामिल हो गयी थीं।
(Courtesy-Twitter)
दोनों के बीच इसी शो में प्यार हुआ और बाहर आकर भी दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला। अक्सर दोनों को साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकि ये रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाई, क्योंकि इसी साल अप्रैल में दोनों अलग हो गए।
इसके बाद Naagin 3, Kundali Bhagya जैसे शो में भी इन्होंने एक्टिंग की है। इन सभी टीवी शोज में इनके अभिनय को काफी सराहा गया और दर्शकों से इनको खूब प्यार मिला।
टीवी शोज के अलावा एक्ट्रेस म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग से चर्चा में रहती हैं। इनके फेमस म्यूजिक वीडियोज में Hosh, Bhabi, Kamal Karte Ho, Ring, Andaaz और Gal Karke जैसे पॉपुलर गाने शामिल हैं।
(Courtesy-Instagram)
हाल ही में 6 नवंबर 2023 को इनका एक और नया गाना Those Eyes यूट्यूब चैनल Speed Records पर रिलीज हुआ है।
(Courtesy-Instagram)
बता दें एक्ट्रेस मात्र 26 साल की उम्र में ही टीवी इंडस्ट्री की एक पॉपुलर पर्सनैलिटी बन चुकी हैं। ये सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं जिसके चलते एक्ट्रेस ट्रेंड में बनी रहती हैं।
( ये भी पढ़ें – Famous Bollywood Top Blockbuster Songs: बी-टाउन के 10 सदाबहार गानें, जो आज भी लोगों को थिरकने पर करते हैं मजबूर )
एक्टिंग के चलते चर्चा में रहने के अलावा ये कंट्रोवर्सी में भी फंस चुकी हैं। इन पर Dadasaheb Phalke International Film Festival कमेटी ने Fake Certificate बनाने का आरोप भी लगाया था। कमेटी ने इन्हें माफी मांगने को भी कहा था।
बता दें Mahira इंस्टाग्राम पर एक पॉपुलर पर्सनैलिटी हैं। यहां इनके 7.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहतीं हैं जिन्हें इनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Mahira Sharma Birthday
इन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बर्थडे केक के फोटोज शेयर किये हैं। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में Mahira के फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।
(Courtesy-Instagram)
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज भी शेयर की है जिनमें केक और उनकी तस्वीर दिखाई दे रही हैं।
(Courtesy-YouTube)
(Courtesy-Instagram)
एक्ट्रेस को उनके 26वें जन्मदिन पर हम भी BTVNEWZ की ओर से ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।
आपको Mahira Sharma Birthday पर इनके बारे में जानकर कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह की जानकारी के लिए BTVNEWZ से जुड़े रहें।