Modak ki Recipe Video: बप्पा को मोदक बहुत प्रिय है। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर हमारे द्वारा बताई गई सामग्री से घर पर टेस्टी मोदक बनाएं।
Modak ki Recipe Video: इस साल 19 सितंबर 2023 को देश में पूरी धूम-धाम से Ganesh Chaturthi मनाई जाएगी। इस दिन लोग अपने घर पर बप्पा को लाते हैं, 11 दिनों तक अपने घर रखते हैं और उनकी सेवा करते हैं। 11वें दिन उन्हें बड़ी धूम-धाम के साथ विदा करते हैं। यूं तो इस त्योहार की सभी जगह धूम रहती है लेकिन महाराष्ट्र ये पर्व अलग ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
(Courtesy-Pexels)
मोदक एक स्वीट डिश है, जिसकी उत्पत्ति महाराष्ट्र में हुई है। हालांकि इसे किसने और कैसे बनाया ये जानकारी नहीं है। भारत में इसे कई नामों से जाना जाता है। तमिल में इसे मोथागम या कोझुकट्टई कहा जाता है। वहीं तेलुगु में इस कुदुम कहा जाता है। कन्नड़ में इसे मोधका या कुडुबु नाम से जाना जाता है।
तो सभी जानते हैं कि बप्पा को Modak बहुत प्रिय है। ऐसे में Ganesh Chaturthi पर अगर आप घर पर Modak बनाना चाहते हैं तो हम आपको आसान सी रेसिपी बताएंगे। सिर्फ 5 इंग्रेडिएंट्स के साथ आप टेस्टी मोदक बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं Modak ki Recipe-
(Courtesy-Pexels)
मोदक बनाने की सामग्री
मोदक कई प्रकार से बनाए जाते हैं, लेकिन हम आपको पारंपरिक स्टीम मोदक की रेसिपी बताएंगे, जो आटा, नारियल, जायफल और केसर से तैयार किए जाते हैं। इसके बाद इन्हें भाप में तैयार किया है। इसके लिए आप स्टीमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यही आपके घर पर स्टीमर नहीं है तो आप छलनी का भी यूज कर सकते हैं।
भरने के लिए सामग्री
- 1 कप नारियल कद्दूकस हुआ
- 1 कप गुड़ कद्दूकस हुआ
- 1 चुटकी जायफल
- 1 चुटकी केसर
मोदक के लिए सामग्री
- 1 कप पानी
- 2 चम्मच घी
- 1 कप चावल का आटा
बनाने की विधि
स्टफिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में कद्दूकस हुआ नारियल और गुड़ डाले। लगभग 5 मिनट तक इस मिक्सचर को धीमी आंच पर चलाएं। जब से सोफ्ट हो जाए तो इसमें केसर और जायफल डाले। 5 मिनट तक फिर इस मिक्सचर को धीमी आंच पर चलाएं। इस मिक्सचर को पकाने के बाद इसे आंच से उतारे और साइड में रख दें।
(Courtesy-Pexels)
अब मोदक तैयार करने के लिए एक गहरा बर्तन लें और उसमें पानी व घी डाले। इसे उबाल लें, जैसै ही दो-तीन उबाल आ जाए तो इसमें चुटकी भर नमक और चावल का आटा डालें। इस मिक्सचर को अच्छे से मिक्स करें और पकाएं। अब बर्तन को ढकें और इसके पकने के लिए छोड़ दें। जब ये मिक्सचर पक कर आधा हो जाए तो एक स्टील की कटोरी लें और उस पर घी लगाएं।
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/dosa-rice-recipe-in-hindi/)
चावल के आटे के मिक्सचर को अब अच्छे से गूंथ लें। इसके बाद इस मिक्सचर की गोल-गोल छोटी लोई बना लें। अब या तो आप मोदक के मोल्ड से इसकी शेप बनाएं या अपनी पसंद की कोई भी शेप बना लें। हमनें स्टफिंग का जो मिश्रण तैयार किया था, उसे मोदक के बीच में रखें और मोदक तैयार कर लें।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram/Shreya Joshi)
इस तरह से आप मोदक बनाएं और मलमल के कपड़े पर रखते जाएं। इसके बाद इन्हें 10 से 15 मिनट तक भाप में पकाएं और गर्मा-गर्म निकाल कर सर्व करें। आप चाहें तो इन्हें स्टीम की जगह फ्राई भी कर सकते हैं। ये फ्राईड मोदक बन जाएंगे।
(Tips- यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि मोदक बनाते समय स्टफिंग ठंड़ी होनी चाहिए और चावल आटा हल्का गर्म। तभी मोदक सोफ्ट बन पाएंगे।)
Modak ki Recipe Video
यहां देखें मोदक बनाने की फुल वीडियो-
(Courtesy-YouTube/NDTV Food)
आपको हमारे द्वारा बताई गई Modak ki Recipe कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं। इस तरह की और टेस्टी रेसिपी जानने के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।