टिनसेल टाउन का न्यू मैरिड कपल Athiya Shetty और KL Rahul की वेडिंग फोटोज सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों का लुक काफी शानदार लग रहा है।
बॉलीवुड कपल Athiya Shetty और KL Rahul ने एक इंटिमेट सेरेमनी में 23 जनवरी 2023 को शादी कर की है। इस निजी समारोह में कपल का परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। अब कपल ने शादी की तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद प्यारे और खुश लग रहे हैं।
Athiya Shetty और KL Rahul काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यूं तो दोनों की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी समय से चल रही थीं, लेकिन वेडिंग डेट किसी ने कंफर्म नहीं की थी। हालांकि कल रात यानी 22 जनवरी 2022 को बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgn ने अपने दोस्त और Athiya के पापा Suniel Shetty को बेटी की शादी पर बधाई थी, जिससे ये कंफर्म हो गया था कि दोनों फाइनली शादी के बंधन में बंध रहे हैं।
दोनों आखिरकार एक हो गए हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। Athiya और Rahul ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट की है और वेडिंग फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “आपके प्यार में मैं प्यार करना सीखता हूं। आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ उस घर में शादी की, जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। प्यार से भरे दिल के साथ हम इस एकजुटता की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।”
(Courtesy-Twitter)
ऐसा रहा Athiya-Rahul का लुक
Athiya के लुक की बात करें तो उन्होंने लाल और पिंक कलर की जगह पीच कलर के लहंगे का विकल्प चुना। इसके साथ उन्होंने मिनिमल लुक रखा। डीप नेक ब्लाउज के साथ डबल दुपट्टे के साथ उन्होंने स्कर्ट पहनी थी, जिस पर बारीक धागे से फूल-पत्तियों का वर्क था। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप और कुंदन की जूलरी पहनी थी। अपनी शादी के जोड़े में वह किसी अपसरा से कम नहीं लग रही थीं। वहीं Rahul क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।
(Courtesy-Instagram)
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- Emergency: Kangana ने शेयर की सेट की कुछ तस्वीरें, कहा-फिल्म के लिए गिरवी रखी थी संपत्ति ► BTVNEWZ)
(Courtesy-Instagram)
(Courtesy-Instagram)
ये शादी Suniel Shetty के खंडाला वाले फार्महाउस पर हुई थी। यहीं शादी की सारी रस्में भी हुई थीं। इस शादी को मीडिया की नजरों से बचाया गया था। हालांकि अब उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की भी वीडियोज और फोटोज सामने आ गई हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
हम भी BTVNEWZ की ओर से Athiya Shetty और KL Rahul को शादी की बधाई देते हैं। आपको दोनों की तस्वीरें और लुक कैसा? लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी ही न्यूज के लिए बने रहे हमारे पेज के साथ।