Cervical Cancer: दुनिया भर में सर्वाइकल कैंसर के मामले आने और इससे होनी वाली मौतों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Cervical Cancer: हाल ही में एक गंभीर बीमारी का नाम जोरों-शोरों से सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसका नाम सर्वाइकल कैंसर है। भारत में महिलाओं में होने वाली यह एक आम बीमारी है, जिसके प्रति लोगों में जागरूकता नहीं है। कई औरतों को इस डिसीज के बारे में सही ढंग से पता नहीं होता और वह इसका शिकार हो जाती हैं।
(Courtesy-Twitter)
सर्वाइकल कैंसर रोग स्त्रियों में होने वाला एक रोग है, जो कि उनकी जान तक लेने की क्षमता रखता है। इस खतरनाक बीमारी से वही महिलाएं ग्रसित होती हैं, जिनको इसके बारे में पता नहीं होता या आधा अधूरा ज्ञान उनको होता है। इस लेख में हम आपको सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं।
(Courtesy-Pixabay)
Cervical Cancer
सर्वाइकल कैंसर स्त्रियों के गर्भाशय में होने वाला रोग है। इसकी शुरुआत इन्फेक्शन और HPV वायरस के कारण हो सकती है, जो सामान्य तौर पर सेक्सुअली ट्रांसमिटेड होते हैं। HPV वायरस गर्भाशय ग्रीवा में कैंसर चेंजेस का कारण बनता है और अंत में सर्वाइकल कैंसर की ओर अग्रसर होता है।
🔆Cervical cancer
✔️Cancer is a disease in which cells in the body grow out of control. Cancer is always named for the part of the body where it starts, even if it spreads to other body parts later. When cancer starts in the cervix, it is called cervical cancer.
✔️The cervix… pic.twitter.com/taZGOGLA15
— UPSC NOTES (@UPSC_Notes) February 3, 2024
(Courtesy-Twitter)
यह धीरे-धीरे शुरू होता है, जिसके लक्षण पहले नहीं दिखाई देते हैं। इसकी जांच के लिए सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग जैसे टेस्ट करने होते हैं। उसके बाद ही विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार ट्रीटमेंट किया जाता है।
आपको बता दें कई सालों तक सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों को विकसित होने में समय लग जाता है। कई महिलाओं को इसके चरणों का पता ही नहीं चल पाता है। इस गंभीर बीमारी के कुछ लक्षण हैं, जिनके बारे में पता होना काफी जरूरी है। आइए उनके बारे में जानते हैं-
(Courtesy-Instagram)
-
मासिक धर्म
महिलाओं में मासिक धर्म के समय असामान्य रूप से खून का निकलना भी सर्वाइकल कैंसर का एक लक्षण हो सकता है।
-
सबंध बनाना
अगर आपने किसी से संबंध बनाया है और उसके बाद असामान्य रक्तस्राव हो रहा है, तो यह भी इस गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।
-
बार-बार मूत्र का आना
अगर आपको बार-बार बाहर जाने का मन और प्रेसर महसूस हो रहा है, तो यह भी एक मुख्य लक्षण की ओर संकेत करता है।
-
पेट में दर्द
पेट दर्द होना भी सर्वाइकल कैंसर का एक प्रमुख लक्षण माना गया है।
-
पेट में सूजन
अगर आपके पेट में सूजन आ रही है, तो यह भी महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का एक लक्षण हो सकता है।
(Courtesy-Pixabay)
इसके अलावा और भी कई लक्षण हैं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की ओर इशारा करते हैं। अब आपको बताते हैं कि इस खतरनाक बीमारी से बचा कैसे जा सकता है?
(Courtesy-Pixabay)
Cervical Cancer Prevention
एक्सपर्ट के अनुसार HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते हुए खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। साथ ही पैप स्मीयर स्क्रीनिंग और मोलिक्यूलर टेस्ट जैसी टेक्निक से इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है।
(Courtesy-Pixabay)
नोट-दी गयी जानकरी विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लिखी गयी है। BTVNEWZ किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है। एक बार डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
आपको Cervical Cancer पर दी गयी जानकारी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और हेल्थ से जुड़ी अन्य अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।