सोशल मीडिया सेंसेशन Saba Ibrahim इन दिनों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। वह एक लग्जरी लाइफ जी रही हैं। चलिए आपको बताते हैं।
Saba Sitara Ibrahim जिन्हें Saba के नाम से आज पूरी दुनिया जानती हैं। टीवी एक्ट्रेस Dipika kakar की ननद होने के बाद भी इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इनके परिवार और करीबी दोस्त इन्हें Shalu कहकर भी पुकारते हैं। आज Saba किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उन्होंने अपना ये सफर खुद अपनी मेहनत से तय किया है। चलिए आपको इनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
Saba ने अपना यूट्यूब चैनल ‘Saba Ka Jahaan’ साल 2017 में स्टार्ट किया था। इस पर वह ट्रैवलिंग, कुकिंग, फैशन और अपने परिवार की वीडियोज डालती हैं। Saba एक फैमिली पर्सन हैं और यही बात उन्हें खास बनाती है। पेशे से वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूब ब्लॉगर हैं। इनकी निजी जिंदगी में अगर इनके शौक की बात की जाए तो, इन्हें मेकअप, शॉपिंग, पेंटिंग और फूड का शौक है। इन सब में खास दिलचस्पी होने की वजह से इन्हें करते वक्त ये बेहद खुशी महसूस करती हैं।
ऐसे बनाई अलग पहचान
Saba के परिवार में इनके भाई-भाभी भी एक जानी मानी हस्ती हैं। Shoaib Ibrahim और Deepika Kakar फेमस टीवी स्टार्स हैं। इनके बीच Saba ने अपनी एक अलग जगह बनाई है, जो काबिले तारीफ है। इनकी वीडियोज को बेहद पसंद किया जाता है। उनका शांत स्वभाव और नर्म दिल लोगों के मन को भाया है, जिसके कारण उनके वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी असल शख्सियत नहीं दिखा पाता, लेकिन Saba उन कुछ चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जो आज के जमाने में भी रियल हैं। आपको बता दें कि ये न्यूज लिखे जाने तक इनके यूट्यूब चैनल पर 2.93 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टा हैंडल पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Saba का निकाह
Saba Ibrahim ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Khalid Niaz से 6 नवंबर 2022 को बड़े धूमधाम से निकाह किया था। दोनों ने अपनी शादी से पहले एक-दूसरे को 7 साल तक ड़ेट किया था। दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं। इनकी जोड़ी को भी फैंस पसंद करते हैं। Saba अपनी वीडियोज में कई बार Khalid की तारीफ कर चुकी हैं। उनका कहना है कि अपने प्यार के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी, क्योंकि Saba अपने परिवार को शादी के बाद छोड़कर दूसरे देश नहीं जाना चाहती थीं।
(ये भी पढ़ें- फैशन ब्लॉगर Kritika Khurana पति से लेंगी तलाक, पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी ► BTVNEWZ)
Saba का ससुराल
Khalid Niaz उत्तर प्रदेश के मौदहा से हैं। निकाह के बाद Saba अपने ससुराल चली गई थीं। हालांकि वह मुंबई अपने घर आती जाती रहती हैं, लेकिन वह अपने ससुराल जाकर बहू का फर्ज भी निभाती हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में Saba Ibrahim ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उनके पति Khalid Niaz और भाई-भाभी Shoaib Ibrahim व Deepika Kakar ने उन्हें जमकर गिफ्ट और सरप्राइज दिए थे। इस खास दिन का उन्होंने व्लॉग भी ड़ाला था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।
हम भी Saba Ibrahim को BTVNEWZ की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की बधाई देते हैं।