फेमस क्रिकेटर Virat Kohli ने अपनी वाइफ Anushka Sharma संग रिलेशनशिप पर बात की है और अपनी लव स्टोरी भी शेयर की है। चलिए आपको भी बताते हैं।
बॉलीवुड का पावर कपल Virat Kohli और Anushka Sharma किसी ना किसी कारण चर्चा में बना रहता है। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि इनकी लव स्टोरी जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में क्रिकेटर ने अपनी लव स्टोरी से जुड़ा का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है, जो शायद ही लोगों को पता होगा।
(Courtesy-Instagram)
Virat Kohli की Anushka संग पहली मुलाकात
पहले Virat Kohli और Anushka Sharma की पहली मुलाकात के बारे में जान लीजिए। दोनों एक शैंपू एड के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद कपल ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। 11 जनवरी 2021 को कपल की बेटी Vamika Kohli का जन्म हुआ था।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Virat Kohli ने शेयर किया मजेदार किस्सा
क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर ने एक्ट्रेस को डेट करने से पहले उन्हें एक अजीब मैसेज सेंड किया था, जिसका खुलासा उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया कि एक मैसेज लिखकर उन्होंने अपनी फीलींग्स का हिंट एक्ट्रेस को दिया था। उन्होंने कहा कि वह Anushka के साथ शूटिंग करने से पहले काफी नवर्स थे। लेकिन पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो गए थे।
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- Anushka-Virat ने महाकाल मंदिर में की भस्म आरती, एक्ट्रेस ने बताई Ujjain आने की वजह ► BTVNEWZ)
आगे उन्होंने कहा, ”उस एड की शूटिंग शुरू होने से मैं पांच मिनट पहले पहुंचा था। मुझे नहीं पता था कि उनकी हाइट कितनी है।” वह इतने नवर्स हो गए थे कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। तो उन्होंने एक्ट्रेस से हील्स को लेकर सवाल कर दिया और कहा, तुम्हें पहनने के लिए और उंची हील्स नहीं मिली।
(Courtesy-Instagram)
Virat ने इस पर Anushka का रिएक्शन भी बताया। एक्ट्रेस ने उनसे कहा था, ”एक्सक्यूज मी।” इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। इसके आगे उन्होंने बताया, एक दिन मैंने Anushka से बात करते हुए कह दिया था कि, ‘जब मैं सिंगल हुआ करता था तो ये करता था वो करता था।’ ये सुनकर एक्ट्रेस हैरान हो गईं और उन्होंने आखिर में मान ही लिया कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। यहां देखें पूरा वीडियो-
(Courtesy-YouTube)
आपको बता दें कि इससे पहले ये कपल Madhya Pradesh के Ujjain जिले में स्थित प्रसिद्ध Baba Mahakaleshwar मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने भस्म आरती भी की थी। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और फैंस ने इसे बेहद पसंद किया था।
Virat Kohli & Anushka Sharma offered prayers to Lord Shiva.pic.twitter.com/qmOcnt1qy4
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 4, 2023
(Courtesy-Twitter)
आपको Viruska का ये किस्सा कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। कपल से जुड़ी लेटेस्ट अपड़ेट पाने के लिए बने रहे हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।