Virat Anushka Baby: Virat और Anushka के घर में एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। उन्होंने अपने नन्हे बेबी का नाम भी बता दिया है।
Virat Anushka Baby: इंडियन क्रिकेट टीम के पॉपुलर बल्लेबाज Virat Kohli और बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस संग खुशखबरी बांटी है। इस खबर को सुनकर फैंस में खुशी का माहौल है। इसकी जानकारी उन्होने अपने सोशल मीडिया पर दी है।
(Courtesy-Twitter)
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Anushka Sharma और क्रिकेटर Virat Kohli के घर में नन्हा मेहमान आ गया है। एक्ट्रेस ने 15 फरवरी 2024 को बेबी को जन्म दिया है, जो कि एक बॉय है। Virat और Anushka ने यह खुशखबरी सुनाकर सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
(Courtesy-Twitter)
Virat Anushka Baby
Virat ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बात बताई है। क्रिकेटर ने 20 फरवरी को अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है- ” विथ अब्युडैंट हैपीनेस एंड ऑवर हार्ट्स फुल ऑफ लव। वी आर प्लीज्ड टू बी इन्फॉर्म एवरीवन दैट ऑन 15 फरवरी। वी वेल्कम्ड ऑवर बेबी बॉय Akaay & Vamika’s लिटिल ब्रदर इनटू दिस वर्ल्ड। वी सीकिंग योर ब्लेसिंग एंड गुड विशेज इन दिस ब्यूटीफुल टाइम इन ऑवर लिव्स। वी रिक्वेस्ट यू टू काइंडली रिस्पेक्ट ऑवर प्राइवेसी एट दिस टाइम। लव एंड ग्रैटीट्युड Virat & Anushka।”
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
बॉलीवुड एक्टर Varun Dhawan ने शेयर की वाइफ Natasha संग मैटरनिटी की तस्वीर
इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस बधाइयां दे रहे हैं। यह पोस्ट जमकर सोशल मीडिया पर वायरल है। एक फैन ने कमेंट किया है “क्रिकेट के नए गॉड ने जन्म लिया है”, तो एक ने लिखा है “Virat Kohli जूनियर नेम्ड एज Akaay।” इनके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया है “जूनियर Kohli।” इसी तरह करोड़ों लोग कपल को उनके नए जन्मे बेबी के लिए बेस्ट विश कर रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
आपको बता दें Virat Kohli और Anushka Sharma ने साल 2017 में शादी की थी और उससे पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2021 में उन्होंने प्यारी बेटी Vamika को जन्म दिया था। अब 15 फरवरी 2024 को उनके बेटे ने जन्म लिया है, जिसका नाम Akaay है।
(Courtesy-Twitter)
आपको Virat Anushka के Baby का नाम कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह की अन्य खबरों के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।