Vidyut Jammwal Pics 2023: एक्टर अपना 43वां जन्मदिन पहाड़ों पर रिलैक्स करते हुए मनाया। अब उनकी नेकेड फोटोज वायरल हो रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।
Vidyut Jammwal Pics 2023: कल यानी 10 दिसंबर 2023 को बॉलीवुड के मोस्ट हैंडमस, फिट और टैलेंटेड एक्टर Vidyut Jammwal का 43वां जन्मदिन था। इस मौके पर एक्टर ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अभिनेता ने बर्थडे की पार्टी करने के बजाए हिमालय की वादियों में अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया। उनको रोजमर्रा की जिंदगी की सुख-सुविधाओं को पीछे छोड़कर जंगल में एकांत का आनंद लेते हुए देखा गया। Vidyut ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की, जहां उन्हें बिना किसी कपड़े के प्रकृति का आनंद लेते देखा जा सकता है।
(Courtesy-Twitter)
Vidyut Jammwal Pics 2023
Vidyut Jamwal ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कई तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि एक लोकल शेफर्ड ने उनकी तस्वीरें क्लिक कीं। एक तस्वीर में उन्होंने अपने हाथ हवा में उठाकर अपनी मसल्स को दिखाते हुए पोज दिया। उन्होंने लिखा “हिमालय पर्वत में मेरा रिट्रीट – “भगवान का निवास स्थल” 14 साल पहले शुरू हुई थी। इससे पहले कि मुझे एहसास होता हर साल 7-10 दिन अकेले बिताना मेरे जीवन का जरुरी क्षण बन गया।”
(Courtesy-Twitter)
एक अन्य फोटो में Vidyut जंगल में लकड़ी और पत्थरों का इस्तेमाल कर Maggie बनाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने प्रकृति में एकांत खोजने के बारे में भी खुलकर बात की और लिखा “लक्जरी और आराम के अपने जीवन से जंगल में आकर मुझे अपना एकांत ढूंढना और “मैं कौन नहीं हूं” जानने के महत्व को महसूस करना पसंद है। “मैं कौन हूं” और साथ ही प्रकृति द्वारा प्रदान की गई चीजों का आनंद उठा रहा हूं।”
(Courtesy-Twitter)
उन्होंने आगे कहा “यहां मुझे ऐसी एनर्जी मिलती है, जिसे अपने आपको घेर कर घर वापस जाना चाहता हूं। अपने जीवन में एक नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए तैयार हूं – पुनर्जन्म की तरह।”
(Courtesy-Twitter)
इसके साथ ही Vidyut Jammwal ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म Crakk 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट आउट होने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
(Courtesy-Twitter)
Fans Reaction
एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी नेकेड फोटोज शेयर की हैं, जो उनकी हिम्मत और प्रकृति के लिए उनके प्रेम को दर्शाता है। उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि कुछ लोग न्यूड फोटोज शेयर करने पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री से उनके सह-कलाकार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। अभिनेता Anupam Kher ने तस्वीरों पर रिएक्शन दिया और X पर लिखा “जय हो बाबा Vidyut की।”
(Courtesy-Twitter)
इंटरनेट पर फैंस अभिनेता को इन तस्वीरों के लिए खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “आप जंगल में पेड़ जला रहे हो ये कौन सा नेचर लव हुआ।” एक अन्य यूजर ने कहा “Man Vs Wild इन रियल लाइफ।”
Maggi is the part of nature 🤡#VidyutJammwal pic.twitter.com/RvhNolRwUU
— Sia⋆ (@siappaa_) December 10, 2023
(Courtesy-Twitter)
आपको Vidyut Jammwal Pics 2023 कैसी लगीं? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए हमारे पेज BTVNEWZ पर बने रहें।