Venkatesh Daggubati Birthday: साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर ‘Venky Mama’ आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको इनकी लाइफ जर्नी के बारे में बताते हैं।
Venkatesh Daggubati Birthday: तेलुगू सिनेमा में शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर ‘Victory Venkatesh’ आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जीवन में कई पड़ावों से गुजरकर इन्होंने सुपरस्टार बनने तक का सफर तय किया है। उनके बर्थडे के मौके पर इनके बारे में जानते हैं।
(Courtesy-Instagram)
13 दिसंबर 1960 को Venkatesh Daggubati का जन्म एक फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ D Ramanaidu के घर में हुआ था। इनके घर में फिल्म और राजनीति का माहौल पहले से ही था। एक्टर के पिता भी मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर थे।
(Courtesy-Twitter)
इसी के चलते इन्होंने छोटी सी उम्र में फिल्मों में एंट्री कर की थी। सिर्फ 11 साल की छोटी उम्र में Venkatesh ने तेलुगू फिल्म Prem Nagar से फिल्म जगत में प्रवेश किया। ये फिल्म 1971 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इनके शानदार अभिनय से इनको काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद इन्हें लगातार फिल्में मिलती रही और बढ़िया एक्टिंग के चलते लोग इन्हें ‘Victory Venkatesh’ कहने लगे।
Venkatesh Daggubati ने तमिल सिनेमा में मुख्य रूप से डेब्यू 1986 में किया था। इन्होंने फिल्म में बतौर अभिनेता का रोल फिल्म Kaliyuga Pandavulu से किया था। इनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, जिसके चलते इनको Best Male Debut का ‘Nandi Awards’ मिला था।
(Courtesy-Twitter)
इस फिल्म की सफलता ने एक्टर को नयी ऊंचाईयों में खड़ा कर दिया था। फिर साल 1988 में दो फिल्म Brahma Puthrudu और Swarn Kamlam ने इन्हें बहुत ही ज्यादा पॉपुलर बना दिया था।
TOP 10 Best South Indian Movies: Bahubali से लेकर KGF तक ये हैं साउथ की बेस्ट फिल्में
इन दोनों फिल्मों में शानदार अभिनय के चलते एक्टर ने कई सारे अवॉर्ड्स भी जीते। साथ ही इनका तमिल सिनेमा जगत में स्टारडम कायम हो गया था।
(Courtesy-Twitter)
पॉपुलैरिटी के चलते इन्हें और भी कई सारी फिल्में ऑफर हुई और कड़क एक्टिंग के चलते उनकी ये फिल्में भी हिट हुईं। Venkatesh Daggubati की पॉपुलर फिल्मों में मुख्य रूप से Ganesh, Kalisundam Raa, Jayam Manade Raa, Sankranthi, Drushyam और Guru शामिल हैं।
(Courtesy-Twitter)
हिंदी फिल्मों में काम
Venkatesh ने कई बॉलीवुड फिल्में भी की हैं, जिनमें 1993 की Anari और 1995 की Taqdeer Wala शामिल हैं। इन फिल्मों में भी एक्टर के अभिनय को फैंस की ओर से काफी सराहा गया।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
बता दें जबरदस्त एक्टिंग के चलते Venkatesh Daggubati को अभी तक पांच बार ‘Filmfare Awards’ और सात बार ‘Nandi Awards’ से सम्मानित किया जा चुका है। अभी भी इनके कई बड़े अपकमिंग प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं।
Venkatesh Daggubati का परिवार
साल 1995 में Venkatesh Daggubati की शादी Neerja Venkatesh से हुई थी। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
Venkatesh Daggubati Birthday
हम भी BTVNEWZ की ओर से एक्टर को उनके 63वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।
आपको Venkatesh Daggubati Birthday पर उनके शानदार एक्टिंग सफर को जानकार कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह की जानकारी के लिए BTVNEWZ से जुड़े रहें।