The Nun 2 Reviews: हॉलीवुड की हॉरर फिल्म The Nun 2 आज रिलीज हो गई है। भारत में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
The Nun 2 Reviews: हॉलीवुड की हॉरर फिल्म The Nun 2 आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म का क्लैश Sha Rukh Khan की Jawan से हुआ है। इसके बाद भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Warner Bros की इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में आया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस हॉरर फिल्म ने दर्शकों बुरी तरह से डराया था। हॉरर फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म का नाम टॉप पर आता है।
(Courtesy-Instagram)
अब The Nun का दूसरा पार्ट रिलीज हो चुका है, जिसे वर्ल्डवाइड काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के दूसरे पार्ट का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। भारत में भी इस फिल्म का क्रेज अलग है। The Nun 2 रिलीज हो गई है और अब इसके Reviews भी सामने आ गए हैं।
The Nun 2 Reviews
अमेरिकी हॉरर फिल्म The Nun 2 में भयानक डर और दिलचस्प शक्तियों व रहस्यों का जिक्र किया गया है। पहले पार्ट से भी ज्यादा दूसरा पार्ट डरावना है। अगर आपका दिल कमजोर है तो ये फिल्म आपको नहीं देखनी चाहिए। तो चलिए अब आपको The Nun 2 Reviews बताते हैं।
(Courtesy-Instagram)
क्या है कहानी
इस फिल्म की कहानी फ्रांस के एक गांव से शुरू होती है, जहां साल 1956 में एक पूजारी की हत्या हो जाती है। इस घटना के बाद नेगेटिव चीजें होती हैं, जो उस गांव को घेर लेती है। वहां के लोग इससे सदमें में पहुंच जाते हैं। सिस्टर आइरीन फिर से डीमन नन के रूप में वापस आती हैं। ये वही डरावनी आत्मा है, जो फिल्म के पहले पार्ट में दर्शकों के दिमाग पर गहरा प्रभाव छोड़ चुकी है।
इस फिल्म को देखते हुए दर्शक रहस्यमी और काल्पनिक दुनियां में चले जाएंगे, जिसके साथ उन्हें सस्पेंस और थ्रिलर का फील आएगा। फिल्म काफी डरावनी है।
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/richard-madden-to-star-opposite-pc-in-citadel/)
क्यों देखें
अगर आप डरावनी फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपके लिए है। साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट ने भी शानदार एक्टिंग की है, जिससे आप प्रभावित होंगे और सच में डरेंगे।
क्यों न देखें
फिल्म काफी इंटरेंस्टिंग है, लेकिन कहीं-कहीं सुस्त है। इसलिए ये आपको थोड़ा बहुत बोर कर सकती है। इसके अलावा फिल्म का डायरेशन थोड़ा कमजोर है। ये फिल्म Michael Chaves ने डायरेक्ट की है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में बनाई हैं, जिनमें The Conjuring: The Devil Made Me Do It, The Nun और The Maiden जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
फिल्म की कास्ट
The Nun 2 में Bonnie Aarons नन का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा फिल्म में Taissa Farmiga, Anna Popplewell हैं। क्या आप जानते हैं कि Bonnie Aarons को ये रोल कैसे मिला। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। एक्ट्रेस के अलग फीचर्स के कारण उनकी शुरुआत हॉरर फिल्मों से हुई। इससे पहले वह Conjuring और The Nun जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को डरा चुकी हैं। 62 साल की Bonnie ने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बना लिया और आज वह दुनिया में पहचानी जाती हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
The Nun
The Nun किसी सच्ची कहानी पर आधारित नहीं है। ये एक फिक्शन स्टोरी है, जिसे रोमन कैथोलिक पादरी और नौसिखिया नन पर बनाया गया है। ये दोनों साल 1952 के रोमानिया में एक अपवित्र रहस्य को उजागर करते हैं। इसके बाद एंट्री होती है Nun की, जिसके बाद डरावने हादसे होते हैं।
(Courtesy-YouTube)
हम The Nun 2 को 5 में से 4 स्टार देते हैं। आपको हमारे द्वारा लिखा गया The Nun 2 Reviews कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी और खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।