Surya Grahan 2024: इस साल का सूर्यग्रहण कुछ खास होने वाला है। आपको सोलर एक्लिप्स के होने के सही समय, डेट और जगह के बारे में बताते हैं।
Surya Grahan 2024: नए साल 2024 में पहला सूर्यग्रहण लगने वाला है। इसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। इस दिन कई कार्य बंद कर दिए जाते हैं। साथ ही कई पौराणिक मान्यताएं भी सूर्यग्रहण के दिन मानी जाती हैं। इस साल का पहला सूर्यग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को लगेगा।
(Courtesy-Twitter)
अगर प्राचीन मान्यताओं के अनुसार देखें, तो सूर्यग्रहण राहू और केतु के कारण लगता है, जो कि अमावस्या के दिन होता है। सूर्य को ग्रहों का देवता माना जाता है। इस कारण जब भी ग्रहण लगता है, तो उससे 12 घंटे पहले मांगलिक कार्य बंद कर दिए जाते हैं।
(Courtesy-Twitter)
Amrit Udyan Opening: इस दिन से खुलेगा अमृत उद्यान, जाने एंट्री टाइमिंग और टिकट की डिटेल्स
इसके अलावा सूर्यग्रहण के दिन मंदिर के भी कपाट बंद कर दिए जाते हैं। साल 2024 का सोलर एक्लिप्स भी काफी खास होने वाला है। ऐसे में आपको भी पता होना चाहिए कि यह सूर्यग्रहण कब और कहां लगेगा? इस लेख में हम इसी की जानकारी आपको देने वाले हैं।
(Courtesy-Twitter)
कहां लगेगा सूर्यग्रहण
साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण अमेरिका के 13 राज्यों में दिखेगा। इसके अलावा कनाडा और मैक्सिको में भी देखा जा सकेगा। साथ ही ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ-वेस्ट यूरोप और आयरलैंड में भी देखा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे आप इंडिया में नहीं देख पाएंगे।
Solar Eclipse pic.twitter.com/xFLaSucfBL
— jona kardish (@jkardish) January 30, 2024
(Courtesy-Twitter)
Surya Grahan 2024
साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण 08 अप्रैल 2024 को सोमवार के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समय अनुसार 09:12 PM से शुरू होकर 01:25 AM पर समाप्त होगा।
(Courtesy-Twitter)
पूर्ण सूर्यग्रहण
नासा के अनुसार पूर्ण सूर्यग्रहण उस स्थिति में होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और के धरती के बीच से होकर गुजरता है। इस कारण सूर्य पूरी तरीके से ढक जाता है और थोड़ा अंधेरा छा जाता है।
(Courtesy-Pixabay)
Surya Grahan 2024 कैसे देखें?
सूर्यग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसके लिए आप टेलिस्कोप का यूज कर सकते हैं। साथ ही ब्लैक पॉलीमर, एल्युमिनाइज्ड मायलर का उपयोग कर इसे देख सकते हैं।
(Courtesy-Pixabay)
आपको Surya Grahan 2024 पर दी गयी जानकारी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह की अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।