Shiv Thakare का रोड साइड डोसा खाते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
Bigg Boss 16 फेम Shiv Thakare को लोग काफी पसंद करते हैं। शो में वह सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थे। दर्शकों को उम्मीद थी कि शो वह ही जीतेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ, लेकिन उनके दोस्त MC Stan ने शो का खिताब अपने नाम किया। विनर ना होने के बाद भी Shiv के फैंस उन्हें विनर मानते हैं और उनपर अपना प्यार बरसाते रहते हैं।
(Courtesy-Instagram)
अब Shiv Thakare का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वह रोड साइड डोसा खाते दिख रहे हैं और स्टॉल वाले भईया की तारीफ कर रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
एक्टर के लेटस्ट वीडियो की बात करें तो इसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Viral Bhayani ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है, जिसमें Shiv हाथों से डोसा खाते नजर आ रहे हैं। उन्हें डोसा का स्वाद इतना पसंद आया कि उन्होंने डोसा स्टॉल वाले की तारीफ की। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उन्हें मुंबई के स्ट्रीट फूड में पानी पूरी और वडा पाव काफी पसंद है। उन्होंने ये भी बताया कि मुंबई का राजा अगर वडा पाव है तो रानी पानी पूरी है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें-साथ रोमांटिक डांस करते नजर आएं Archana और Shiv, वायरल हुई वीडियो ► BTVNEWZ)
अपने पसंदीदा एक्टर का ये अंदाज फैंस को बेहद भा रहा है। उनके हंबल नेचर की लोग तारीफ कर रहे हैं और ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। कोई उन्हें डाउन टू अर्थ बता रहा है तो कोई उन्हें अपने जैसा बता रहा है। वहीं किसी का कहना है कि वह देसी है इसलिए देसी स्टाइल से खाता है। इसके अलावा कई लोग उनपर अपना प्यार बरसा रहे हैं। यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स-
(Courtesy-Instagram)
(Courtesy-Instagram)
(Courtesy-Instagram)
Shiv Thakare ने शुरू किया नया बिजनेस
हाल ही में एक्टर को लेकर ये अपडेट सामने आया है कि वह बिजनेस की दुनिया में कदम रख रहे हैं। खबर है कि वह फूड बिजनेस शुरू कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने ‘ठाकरे चाय एंड स्नैक्स’ (Thakare Chai & Snacks ) नाम से अपना वेंचर स्टार्ट किया है। बताया जा रहा है कि ये वेंचर उन्होंने हसलर हॉस्पिटैलिटी (Hustlers Hospitality) के साथ मिलकर किया है। खबर है कि ये वेंचर फूड और ड्रिंक्स लोगों को सर्व करेगा, जहां 25 से ज्यादा वैरायटी का चाय-नाश्ता मिलेगा।
(Courtesy-YouTube)
(ये भी पढ़ें- MC Stan के कॉन्सर्ट में डांस करते नजर आए Shiv और Sumbul, फैंस दिखे Super Excited ► BTVNEWZ)
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने लिए नई कार खरीदी थी। उनहोंने हैयरियर ली थी, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख के करीब बताई जाती है। ये उनकी पहली कार है, जिसकी झलक उन्होंने अपने ऑफिशयल इंस्टग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
वैसे आपको अपने पसंदीदा Shiv Thakare का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। एक्टर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें पाने के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।