Shehnaaz Gill 2023: BB13 फेम Shehnaaz इन दिनों अपने गांव में हैं। एक्ट्रेस ने वहां से कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
Shehnaaz Gill 2023: बॉलीवुड में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कुछ ही सालों में स्टारडम हासिल करने वाली एक्ट्रेस Shehnaaz कहीं भी मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। वे पंजाब की रहने वाली हैं और आजकल अभिनेत्री अपने गांव गयी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किये हैं, जिनमें वह अपनी पिंड में मस्ती करते हुए नजर आ रहीं हैं।
(Courtesy-Instagram)
Shehnaaz इन दिनों पंजाब में हैं। वहां वे खूब मस्ती कर रहीं हैं और अपने फैंस को वहां के माहौल से परिचित करा रहीं हैं। एक्ट्रेस अपने गांव धाइनपुर में हैं और वहां से कई फोटो और वीडियो अपलोड कर रही हैं।
(Courtesy-Instagram)
सबसे पहले एक्ट्रेस ने अपने दादा-दादी के साथ फोटो खिंचवाई। इन फोटोज में सभी लोग बड़े ही खुश दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने काले रंग की जैकेट पहनी है और अपने दादा जी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। फैंस लिखते हैं- पिक्चर ऑफ द डे क्यूटेस्ट दादा दादी” और “बेबी डॉल Shehnaaz तुम बिल्कुल दादा जी की कॉपी हो।”
(Courtesy-Instagram)
इसके बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बहुत ज्यादा मस्ती की है। Shehnaaz इस वीडियो में खेतों में दौड़ती हुई नजर आई। साथ ही साथ उन्होंने खेतों में डांस भी किया, जिसमें वे बहुत ही ज्यादा खुश दिखाई दीं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
एक्ट्रेस मशीन पर घास काटते और घर वालों के काम में हाथ बटातीं नजर आई। इसके बाद उन्होंने मूली के खेत में जाकर मूली उखाड़ी और उन्हें टंकी के पास ले जाकर धोया। एक्ट्रेस इस वीडियो में हंसती हुई नजर आ रही हैं। फैंस इन फोटो और वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
Shehnaaz Gill ने पहना ग्रीन वेलवेट सूट, एक्ट्रेस का रॉयल लुक देख फैंस हुए क्रेजी
Shehnaaz Gill 2023
मस्ती करने के बाद एक्ट्रेस एक्ट्रेस गुरुद्वारा गई। वहां जाते समय एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का सूट-सलवार पहना हुआ था। इस ड्रेस में वे काफी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दी। गुरूद्वारे में जाकर एक्ट्रेस ने माथा टेका और लंगर भी खाया।
(Courtesy-Instagram)
(Courtesy-Instagram)
वीडियो में दिख रहा है कि Shehnaaz Gill अपने गांव में पूरा एन्जॉय कर रही हैं। इन वीडियो के अलावा एक्ट्रेस ने एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अपने गांव घूमती नजर आई। गांव में भैंसों और बच्चों के साथ मस्ती करती दिखाई दी। साथ ही एक्ट्रेस ने खेतों में जाकर मौसम का मजा लिया।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
एक्ट्रेस ने ये सारी फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये हैं। इन्हें देखकर फैंस लिखते हैं-“पंजाबियां दी शान वखरी” और “कीप शाइनिंग”। इनके अलावा कई लवली इमोजी और मैसेज से फैंस जमकर तारीफें कर रहे हैं।
(Courtesy-Twitter)
बता दें एक्ट्रेस कई रियलिटी शो, फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। इनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण इन्होंने बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की हुई है। Shehnaaz ने Salman Khan के फेमस शो Bigg Boss सीजन 13 में भाग लिया था जहां वे तीसरे नंबर पर आईं।
(Courtesy-Instagram)
इनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां ये अपने फैंस के साथ वीडियो और फोटो शेयर कर उनका एंटरटेनमेंट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर इनके 16.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
आपको Shehnaaz Gill 2023 की ये वायरल हो रही फोटोज और वीडियोज कैसी लगीं? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह के अपडेट के लिए BTVNEWZ से जुड़ना न भूलें।