Salman Khan Love Life: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आपको बताते हैं कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की।
Salman Khan Love Life: बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। Salman ने भले ही अभी तक शादी नहीं की है लेकिन महिलाओं के मामले में वह बॉलीवुड में काफी चर्चा में रहते हैं। उनके जीवन में कई गर्लफ्रेंड्स रही हैं, लेकिन Aishwarya Rai और Katrina Kaif के साथ उनके रिश्ते ने मीडिया में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। तो चलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर Salman Khan के कुछ रूमर्ड लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
(Courtesy-Twitter)
Salman Khan Love Life
सुपरस्टार Salman Khan का नाम अक्सर Aishwarya Rai Bachchan और Katrina Kaif सहित इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों और मॉडलों से जोड़ा गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Sangeeta Bijlani
‘Miss India’ रह चुकी Sangeeta Bijlani और Salman Khan एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और साल 1994 में इन दोनों के शादी के बंधन में बंधने की खबरें भी सामने आई थीं। वे पहली बार एक फिल्मी पार्टी में मिले थे और तुरंत एक-दूसरे से उन्हें प्यार हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक Sangeeta ने Salman पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद Sangeeta ने शादी तोड़ दी थी।
(Courtesy-Twitter)
‘पूर्व मिस इंडिया’ ने यह भी कहा कि Salman पति या बॉयफ्रेंड बनने लायक नहीं हैं। बाद में Sangeeta वर्ष 1996 में पूर्व क्रिकेटर Mohammed Azharuddin के साथ शादी के बंधन में बंध गईं लेकिन जल्द ही उन्होंने उनसे भी तलाक ले लिया था।
(Courtesy-Twitter)
हालांकि आज Sangeeta और Salman बहुत अच्छे दोस्त हैं और ‘पूर्व मिस इंडिया’ को सुपरस्टार की बहन Arpita Khan की शादी में भी स्पॉट किया गया था।
(Courtesy-Twitter)
Somy Ali
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री Somy Ali और ‘दबंग खान’ एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। Somy को बचपन से Salman पर क्रश था और वह उनके साथ रिश्ते की तलाश में भारत आई थीं। इसके साथ ही वह अपना मॉडलिंग करियर भी बना रही थीं। Salman और Somy दोनों एक सीरियस रिश्ते में आ गए, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने दावा किया कि Salman ने उन्हें धोखा दिया था, इसलिए वह वापस अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की और अपनी शिक्षा पूरी की।
(Courtesy-Twitter)
Aishwarya Rai Bachchan
Salman Khan और Aishwarya Rai Bachchan लव अफेयर बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर में से एक है। Aishwarya और Salman 1999 में ‘Hum Dil De Chuke Sanam’ के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। उनका रिश्ता तब तक सही था, जब तक Salman बहुत ज्यादा पजेसिव नहीं हो गए। वह अक्सर उनके सेट पर दिखाई देते थे और एक बार रात में 3 बजे Aishwarya के अपार्टमेंट के बाहर हंगामा भी खड़ा कर दिया था।
(Courtesy-Twitter)
वह देर रात एक्ट्रेस का दरवाजा पीटते रहे और धमकी भी दी कि अगर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, तो वह खुद को मार डालेंगे। इससे Aishwarya परेशान हो गईं कि वह अपने काम से ज्यादा Salman के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने लगीं। एक्टर का यह व्यवहार Aishwarya बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उनका ब्रेकअप हो गया।
(Courtesy-Twitter)
कहा तो ये भी जाता है कि Salman ने Aishwarya के साथ मार पीट भी की थी। ब्रेकअप के बाद Salman का दिल टूट गया था, लेकिन आखिरकार वह इससे उभर गए। Aish अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं और अब Abhishek Bachchan के साथ खुशी-खुशी शादी शुदा जिंदगी बिता रही हैं।
(Courtesy-Twitter)
Sneha Ullal
Sneha Ullal ने Salman Khan के साथ फिल्म Lucky: No Time For Love से डेब्यू किया था और रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फैंस ने यह कहना शुरू कर दिया था कि Sneha बिलकुल Aishwarya Rai की हमशक्ल लगती थीं, साथ ही यह भी अनुमान लगाया गया कि Salman Khan के एक्ट्रेस के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने के पीछे यही कारण था। फिर भी न तो Salman और न ही Sneha ने कभी उन दोनों के रिश्ते में होने की खबरों की पुष्टि की थी। बाद में Sneha ने बॉलीवुड छोड़ दिया और फिर कभी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापस नहीं आईं।
(Courtesy-Twitter)
Katrina Kaif
इस कपल में से किसी ने भी कभी साथ होने की बात स्वीकार नहीं की लेकिन यह बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर प्रेम कहानी में से एक है। Salman ने Katrina Kaif को फिल्म ‘Maine Pyaar Kyun Kiya?’ में साइन करके उनके बॉलीवुड करियर में मदद की थी। उसके बाद इस जोड़े ने लंबे समय तक डेट किया था। Salman Khan एक्ट्रेस को लेकर काफी सीरियस थे। यहां तक कि Katrina के जन्मदिन की पार्टी में उन्होंने Shah Rukh Khan से लड़ाई भी की और यह उस साल का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल विषय बन गया।
(Courtesy-Twitter)
इससे Katrina को काफी निराशा हुई। Salman और Katrina के बीच मतभेद हो गए और बाद में एक्ट्रेस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद वह Ranbir Kapoor को डेट करने लगीं। यह Salman के लिए एक और बड़ा दुख था क्योंकि उन्होंने Katrina से शादी करने के बारे में सोचा था। Arpita Khan की शादी में Salman ने Katrina को ‘Katrina Kaif Kapoor’ कहकर संबोधित किया था और माइक पर जोर से कहा था कि उन्होंने खान बनने का अच्छा मौका गंवा दिया।
(Courtesy-Twitter)
हालांकि अब Salman Khan और Katrina Kaif बहुत अच्छे दोस्त हैं और हाल ही में उन दोनों ने Tiger 3 मूवी में भी काम किया है। एक्ट्रेस आज Vicky Kaushal के साथ अपनी मैरिड लाइफ में बहुत खुश हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Twitter)
Iulia Vantur
Salman Khan ने कई लोगों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है, जिनमें Iulia Vantur का नाम भी शामिल है। उन्होंने इस रोमानियन ब्यूटी को फिल्म ‘O Teri’ के एक गाने में भी अभिनय करवाया। Iulia ने Salman के परिवार के साथ काफी समय बिताया है और Salman ने उनसे शादी करने का संकेत भी दिया था। वह Salman Khan के साथ अक्सर दिखाई देती थीं और वे एक साथ खुश नजर आते थे। हालांकि, कपल ने पिछले साल एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। इसका कारण किसी को आज तक पता नहीं लगा।
(Courtesy-Twitter)
हालांकि उनका ब्रेकअप हो चुका है लेकिन Salman Khan आज भी Iulia को उनके घर का सदस्य मानते हैं और उनको अक्सर सपोर्ट करते रहते हैं।
(Courtesy-Twitter)
इतने लव अफेयर होने के बावजूद Salman Khan ने आज तक शादी नहीं की। वह 58 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं।
आपको बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan की ट्रैजिक Love Life पर आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए हमारे पेज BTVNEWZ पर बने रहें।