Rubina Dilaik Controversy: दिवाली के खत्म होने पर भी लोगों ने पटाखे फोड़े, जिसपर Rubina ने अपना गुस्सा जाहिर किया। आइए पूरी बात जानते हैं।
Rubina Dilaik Controversy: कुछ दिनों पहले ही दिवाली का त्यौहार खत्म हुआ है। लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। अभी भी दीपावली का असर खत्म नहीं हुआ क्योंकि लोग अभी भी खूब पटाखे फोड़ रहे हैं। इसी के चलते टीवी एक्ट्रेस Rubina Dilaik ने एक ट्वीट किया जिसके कारण वह बहुत ट्रोल हो रही हैं।
(Courtesy-Instagram)
Rubina Dilaik Controversy
Zee TV टीवी चैनल के शो ‘Choti Bahu’ फेम Rubina Dilaik ने 15 नवंबर 2023 को एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने पटाखे फोड़ने को लेकर कहा कि “जो कोई भी इस चीज से जुड़ा हुआ है, ये उसके लिए! दिवाली अब खत्म हो गयी है, पटाखे फोड़ना बंद करें। 10 नवंबर से सुबह के तीन बजे तक पटाखे बिना रुके जलाए जा रहे हैं। बहुत हो गया, वायु प्रदूषण तो है, ध्वनि प्रदूषण हमारी नींद को खराब कर रहा है।”
To whomsoever it may Concern!
Diwali is OVER, Stop bursting crackers 🙅🏻♀️….. since 10th November, non stop crackers are being burnt till 3am in the morning 😡……. ENOUGH NOW…. Air pollution toh hai hi …. Noise pollution is killing our sleeps …..— Rubina Dilaik (@RubiDilaik) November 15, 2023
(Courtesy-Twitter)
( ये भी पढ़ें- Jyotika Dilaik Wedding: शादी के बंधन में बंधीं Rubina की छोटी बहन, रॉयल राजस्थानी ब्राइडल लुक में लगीं Attractive )
दरअसल बीते दिन भारत के क्रिकेट टीम के जीतने पर भी बहुत सारे पटाखे फोड़े गए। पटाखों के फूटने से प्रदूषण भी चरम सीमा पर है। इसी के चलते फेमस एक्ट्रेस Rubina ने यह ट्वीट किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को कई सारे भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा।
(Courtesy-Twitter)
ट्वीट पर अनेक लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया जिसमें कोई लिखता है – “जितना जल्दी हो सके अपना एंटी-हिंदू प्रोपेगेंडा डिलीट करो, नहीं तो हम तुम्हारा Boycott Campaign स्टार्ट कर देंगे। अन्य लिखते हैं- “मांफी मांगो”। इसी तरह के हजारों कमेंट्स से एक्ट्रेस की ट्विटर पोस्ट भरी हुई है।
(Courtesy-Twitter)
Rubina के सपोर्टर उनका सपोर्ट कर रहे हैं। इनके फैंस का कहना है कि “Rubina तुम इस पोस्ट को डिलीट मत करना, आखिर कोई तो पॉल्यूशन पर बोल रहा है।
(Courtesy-Twitter)
इसके बाद भी एक्ट्रेस ने कई और ट्वीट किये जिसमें लिखा “दिवाली श्री राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। रामायण में 10 दिनों तक पटाखे जलाने का वर्णन कहीं नहीं है।”
(Courtesy-Twitter)
ऐसे ही और ट्वीट्स भी हैं जिनमें Rubina ने कहा कि “मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट मत करो, ये कोई ज्ञान नहीं है।” एक्ट्रेस को उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बहुत बुरे तरीके से ट्रोल किया जा रहा है।
(Courtesy-Instagram)
बता दें Rubina अभी प्रेग्नेंट हैं। ये इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इनके Instagram पर 9.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यहां एक्ट्रेस फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से इंटरैक्ट करती रहती हैं।
आपको Rubina Dilaik Controversy के इस मैटर पर क्या सही लगता है? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह के अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।