Ram Mandir Inauguration: आज राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होने जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे अयोध्या पहुंच चुके हैं।
Ram Mandir Inauguration: आज कुछ ही समय बाद अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि में प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है और वे मुंबई से अयोध्या की ओर रवाना हुए और अब वहां पहुंच भी चुके हैं।
(Courtesy-Twitter)
Ram Mandir Inauguration
अयोध्या में भगवान राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य समारोह में भाग लेने के लिए बॉलीवुड के कई सितारों को सुबह तड़के ही मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan से लेकर Ayushman Khurana समेत कई एक्टर्स पहुंच चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं-
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Amitabh Bachchan को भी अपनी कार से एयरपोर्ट आते देखा गया था। उन्होंने सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं। उनके साथ Abhishek Bachchan भी अयोध्या राम मंदिर में पहुंच चुके हैं।
(Courtesy-Twitter)
Ranbir-Alia
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt को Kalina के प्राइवेट एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए जाते हुए पारंपरिक पोशाक पहने देखा गया था। इस मौके पर Ranbir ने सफेद धोती और कुर्ता पहने हुए हैं। बात करें Alia की, तो उन्हें लाइट स्काई कलर की साड़ी में देखा गया। कपल श्री राम मंदिर अयोध्या पहुंच चुके हैं।
(Courtesy-Twitter)
Vicky-Katrina
इनके अलावा Uri फेम Vicky Kaushal और Katrina Kaif को भी गोल्डन और वाइट ड्रेस में एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहे थे। कपल अयोध्या पहुंच चुका है।
(Courtesy-Twitter)
Madhuri Dixit
एक्ट्रेस Madhuri Dixit भी अपने पति के साथ श्रीराम मंदिर अयोध्या जाने के लिए मुंबई से रवाना हुईं थीं और अब वहां पहुंच चुकी हैं।
(Courtesy-Twitter)
Ayushmaan Khurana
Ayushmaan Khurana को भी एयरपोर्ट पर वाइट कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह भी मुंबई से अयोध्या के लिए निकल गए थे और अब राम मंदिर में पहुंच चुके हैं।
(Courtesy-Twitter)
इन सेलेब्स के अलावा फिल्म डायरेक्टर Rajkumar Hirani को सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहने अयोध्या के लिए रवाना होते हुए देखा गया था। उनके साथ डायरेक्टर Rohit Shetty भी नजर आये। अब ये सेलेब्स भी अयोध्या श्री राम मंदिर पहुंच चुके हैं।
The Ayodhya airport is aglow with star power for Ram Mandir #PranaPratishtha! 🙏🚩#RamMandir #VickyKaushal #KatrinaKaif #AliaBhatt #RanbirKapoor #MadhuriDixit #AyushmanKhurrana #RohitShetty #RamMandirPranPratishtha #JaiShreeRam pic.twitter.com/wyEAvZk8c1
— Filmy Gupshups (@FilmyGupshups) January 22, 2024
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे बीते दिन ही अयोध्या के लिए निकल गए थे, जो कि आज इस भव्य समारोह में देखे जायेंगे। इनमें Anupam Kher, Madhur Bhandarkar, Kangana Ranaut और Vivek Oberoi जैसे मुख्य अभिनेता और अभिनेत्रियां शामिल हैं।
आपको Ram Mandir Inauguration पर बॉलीवुड के सेलेब्स का लुक कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह की अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।