फिल्म RRR के Naatu Naatu गाने ने Oscars 2023 में Best Original Song का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। आइए जानें।
SS Rajamouli की फिल्म RRR को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्वभर में सराहा गया है। फिल्म का गाना Naatu Naatu को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 80वें Golden Globe Awards जितने के बाद यह गाना Best Original Song Oscars 2023 के लिए भी नॉमिनेट हुआ था।
(Courtesy-Instagram)
अब MM Keeravaani द्वारा कम्पोज्ड गाना Naatu Naatu ने 95th Academy Award जीतकर इतिहास रच दिया है। Tell It Like a Woman से Applause, Top Gun: Maverick से Hold My Hand, Black Panther: Wakanda Forever से Lift Me Up और Everything Everywhere All at Once से This Is a Life जैसे गानों को पीछे छोड़ Naatu Naatu ने Oscars 2023 जीत लिया है।
यहां देखें –
We’re blessed that #RRRMovie is the first feature film to bring INDIA’s first ever #Oscar in the Best Song Category with #NaatuNaatu! 💪🏻
No words can describe this surreal moment. 🙏🏻
Dedicating this to all our amazing fans across the world. THANK YOU!! ❤️❤️❤️
JAI HIND!🇮🇳 pic.twitter.com/9g5izBCUks
— RRR Movie (@RRRMovie) March 13, 2023
(Courtesy-Twitter)
म्यूजिक डायरेक्टर MM Keeravaani ने दोनों हाथों को जोड़कर पुरस्कार स्वीकार किया और गाना गाने के अंदाज में सबका शुक्रिया अदा किया।
Oscars 2023: Rajamouli की फिल्म RRR ने फिर रचा इतिहास, Ram Charan-NTR के गाने Natu Natu ने जीता ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’
(Courtesy-Twitter)#Oscars #Oscars2023 #NatuNatu #bestorignalsong #RamCharan #NTR #BTVNEWZ @btvnewz pic.twitter.com/qmJG9sSjA5
— BTVNEWZ (@btvnewz) March 13, 2023
(Courtesy-Twitter)
(ये भी पढ़ें – RRR: Oscars 2023 में Naatu Naatu का होगा लाइव प्रदर्शन, धूम मचाने आयेंगे सिंगर्स Kaala Bhairava और Rahul Sipligunj)
“Naatu Naatu” from #RRR wins Best Original Song at the #Oscars. https://t.co/ndiKiHfmID pic.twitter.com/d7ZSoRps2d
— Variety (@Variety) March 13, 2023
(Courtesy-Twitter)
इसी के साथ यह Oscars जीतने वाला भारतीय प्रोडक्शन का पहला गाना बन गया है। यह इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाला दूसरा भारतीय गीत है, इससे पहले Slumdog Millionaire के Jai Ho गाने ने 2009 में Oscars जीता था।
(Courtesy-Instagram)
Los Angeles के Dolby Theatre में हिट गाने के लीड सिंगर्स Kaala Bhairava और Rahul Sipligunj ने एकसाथ मंच पर गाने का लाइव प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों का बेहद प्यार मिला।
हासिल(Courtesy-Twitter)
इसके अलावा भारत ने Kartiki Gonsalves और Guneet Monga की The Elephant Whisperers के लिए Best Documentary Short Film का Oscars Award जीता है। Haulout, The Martha Mitchell Effect, Stranger at the Gate और How Do You Measure a Year को भी इस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।
(Courtesy-YouTube)
आपको बता दें कि हाल ही में Critics Choice और Golden Globes Awards हासिल करने के बाद टॉलीवुड मूवी RRR ने Tom Cruise की Top Gun: Maverick को पछाड़ Hollywood Critics Association Film Awards जीतकर इतिहास रचा था। इतना ही नहीं फिल्म ने Best Original Song और Best Stunts की कैटेगरी में दो अन्य पुरस्कार जीते थे।
And the HCA Award for Best International Film goes to…
🏆 RRR#RRR #RRRMovie #RamCharan #SSRajamouli #NTRamaRaoJr #HCAFilmAwards #BestInternationalFilm pic.twitter.com/iIetZqb8cS
— Hollywood Critics Association (@HCAcritics) February 25, 2023
(Courtesy-Twitter)
फिल्म RRR की बात करें तो लंबे ब्रेक के बाद एक्टर Ram Charan और Jr NTR ने SS Rajamouli के साथ काम किया था। अभिनेताओं ने पहली बार Magnum Opus (महान कलाकृति) में स्क्रीन साझा की थी। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Alia Bhatt ने इस फिल्म के साथ तेलुगू इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में सीताराम राजू की मंगेतर सीता की भूमिका निभाई थी। लोकप्रिय बॉलीवुड स्टार Ajay Devgan ने फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इंडियन म्यूजिक कंपोजर MM Keeravaani ने एक बार फिर SS Rajamouli के साथ मिलकर एक्शन ड्रामा के लिए गाने तैयार किये थे। वर्तमान में RRR भारतीय सिनेमा में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर –
(Courtesy-YouTube)
BTVNEWZ की तरफ से हम फिल्म RRR की टीम को ढ़ेर सारी बधाईयां देते हैं। ऐसी ही खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज के साथ।