Orry in Bigg Boss 17: सोशल मीडिया सेंसेशन Orry का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वाइल्ड कार्ड के रुप में एंट्री करते नजर आ रहे हैं।
Orry in Bigg Boss 17: आजकल सोशल मीडिया पर Orry नाम की धूम मची है। हर तरफ यही नाम छाया हुआ है। बॉलीवुड के टॉप सेलेब्रिटी से लेकर Ambani तक कनेक्शन बनाये रखने वाले Orry Awatramani एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं। ये एक फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं।
(Courtesy-Instagram)
पिछले कुछ दिनों से ये नाम बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है क्योंकि Orry ने खुद को एक अलग ढंग से लोगों के सामने दिखाया है। लोग इनके बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।
(Courtesy-Instagram)
गुरुवार 23 नवंबर को Orhan Awatramani, Bigg Boss 17 के सेट पर स्पॉट किये गए। मीडिया वालों ने Orry को घेरकर उनसे बात करने की कोशिश की।
Orry in Bigg Boss 17
मीडिया अनुमान के अनुसार Orry बहुत ही जल्द Bigg Boss 17 में एंट्री ले सकते हैं। Bigg Boss के मेकर्स इस सीजन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मौका देना चाहते हैं। काफी समय से Orry उर्फ Orhan Awatramani बहुत ज्यादा चर्चा में हैं। अब शो के मेकर्स Orry को बतौर पार्टिसिपेंट्स Bigg Boss 17 में एंट्री करवा सकते हैं।
(Courtesy-Insagram)
ये हाल ही में Bigg Boss 17 सेट के सामने नीले रंग की कार से बाहर निकलते दिखाई दिए थे और उन्हें वैनिटी रूम में चढ़ते और उतरते देखा गया। जिसमें इनके पीछे मीडिया वाले “Orry Orry” कहते हुए चिल्ला रहे हैं। तब Orry ने जाने से पहले लोगों से अपील की “मुझे वोट आउट मत करना।” इसके अलावा मीडिया वाले इनसे बातचीत करने के लिए बहुत ज्यादा उतावले हो रहे हैं।
(Courtesy-YouTube)
( ये भी पढ़ें- Orry Interview: सोशल मीडिया पर लक्जरी लाइफ जीने वाले Orry क्या सच में जीते है फैंसी लाइफ, खुद दिए जवाब )
इसके बाद एक प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें Orry की अमेजिंग तरीके से Bigg Boss 17 के हाउस में एंट्री हो रही है। Salman Khan ने BB हाउस में Orry को “फैंस का फेवरेट, फिल्म सेलेब्रिटी का बेस्टी Orry” कहकर वार्म वेलकम किया।
इसके बाद होस्ट यानी Salman ने कहा कि “आप एक वाइल्डकार्ड एंट्री हो और इतना ज्यादा सामान लेकर आये हो”, इसके बाद Salman Khan कहते हैं कि “हम लोगों को सम्मान के साथ भेजते हैं पर आप सामान के साथ जा रहे हो।” इसके बाद दोनों आपस में हंसने लगते हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Orry के फैंस इन वीडियो क्लिप्स को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं क्योंकि उन्हें अपने फेवरेट को Bigg Boss 17 में देखकर बड़ी खुशी हो रही है।
Orhan Awatramani ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर Salman Khan के साथ फोटो भी शेयर की हैं। उनके फैंस ने कमेंट में उन्हें लव इमोजी और क्यूट रिएक्शन भेजे हैं।
(Courtesy-Instagram)\
कहा जा रहा है किOrry BB17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने जा रहे है। हालाँकि इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
बता दें Orry ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री की पार्टी में देखे जाते हैं और ये बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस जैसे Ananya Panday, Janhvi Kapoor, Sara Ali Khan और Suhana Khan के दोस्त हैं। ये अपने दोस्तों के साथ फोटोज भी शेयर करते रहते हैं।
(Courtesy-Instagram)
आपको Orry in Bigg Boss 17 की इन क्लिप्स को देखकर कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और ऐसी अपडेट पाने के लिए BTVNEWZ पर बनें रहें।