Nayanthara Net Worth 2023: साउथ की फेमस एक्ट्रेस Nayanthara आज 39 साल की हो गयी हैं। इन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। आइए आपको बताते हैं।
Nayanthara Net Worth 2023: तमिल सिनेमा इंडस्ट्री की ‘Lady Superstar’ के नाम से फेमस एक्ट्रेस Nayanthara आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बार एक्ट्रेस ने जबरदस्त तरीके से Shah Rukh Khan की फिल्म ‘Jawan’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
(Courtesy-Instagram)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री Nayanthara 18 नवंबर 1984 को कर्नाटक में जन्मीं थी। ये मूल रूप से ईसाई थीं। इनका ईसाई नाम Diana Mariam Kurian है। एक्ट्रेस पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग करती थीं। 2003 में फिल्म Mannasinnakare के जरिये इन्होंने फिल्मों में अपना डेब्यू किया था।
(Courtesy-Instagram)
एक्ट्रेस की ये फिल्म हिट रही थी। उसके बाद उन्हें कई और फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। एक्ट्रेस ने Thani Oruvan, Super, Aramm, Raja Rani और Maya जैसी हिट फिल्में दी हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
ईसाई धर्म से हिन्दू धर्म परिवर्तन
साल 2011 में 7 अगस्त को इन्होंने चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया था। हालांकि इससे इनके घरवाले खुश नहीं थे। इनके घरवाले नहीं चाहते थे कि वे अपना धर्म बदलें। अपने धर्म को बदलने के बाद ये Diana से Nayanthara बन गईं।
(Courtesy-Instagram)
एक्ट्रेस 2015 से अपने बॉयफ्रेंड Vignesh को डेट कर रही थी। काफी लंबे समय बाद Vignesh Shivan से Nayanthara ने 9 जून 2022 को शादी कर ली थी।
( ये भी पढ़ें – TOP 10 Best South Indian Movies: Bahubali से लेकर KGF तक ये हैं साउथ की बेस्ट फिल्में )
इन्हें SRK की फिल्म ‘Chennai Express’ में काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म में इन्हें आइटम नंबर का ऑफर दिया था पर एक्ट्रेस ने उसे ठुकरा दिया था।
Prabhu Deva से लव-अफेयर
जाने-माने कोरियोग्राफर Prabhu Deva इनके एक्स-बॉयफ्रेंड थे। इन दोनों के बीच काफी लंबे समय तक रिलेशन था। Prabhu Deva और Nayanthara 2009 से लिव-इन में थे। 2012 में जाकर इन दोनों का रिश्ता टूट गया।
(Courtesy-Instagram)
ये काफी महंगी एक्ट्रेस हैं। फिल्मों में काम करने के लिए ये हाई-फीस चार्ज करतीं हैं। SRK की फिल्म Jawan में काम करने के लिए इन्होंने लगभग 10 करोड़ रुपये की फीस ली।
Nayanthara Net Worth 2023
एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के पास केरल, हैदराबाद और चेन्नई में कई बंगले हैं। केरल में इनकी पुश्तैनी संपत्ति है जिनकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। Nayanthara के पास चेन्नई में 100 करोड़ से अधिक कीमत का घर भी है।
(Courtesy-Instagram)
इनके अलावा इनका एक प्राइवेट जेट भी है। एक्ट्रेस कई सारे स्किन केयर ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन भी करती हैं। साथ ही इनका Rowdy Pictures नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी है।
हम भी BTVNEWZ की ओर से एक्ट्रेस को उनके 39वें जन्मदिन के ढेर सारी बधाइयां देते हैं।
आपको Nayanthara Net Worth 2023 पर लिखी जानकारी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और ऐसी ही अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बनें रहें।