‘Mrs World 2022’ का खिताब जीतने वाली मॉडल-एक्ट्रेस Sargam Koushal भारत लौट आई हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
32 वर्षीय Sargam Kaushal ने Mrs Polynesia हराकर ‘Mrs World 2022’ का खिताब अपने नाम किया, जो देश के लिए बेहद गर्व की बात है। अब Sargam अपने देश भारत वापस आ चुकी हैं। एयरपोर्ट पर उनका जमकर स्वागत किया गया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं Mrs World Sargam Kaushal के बारे में।
(Courtesy-Instagram)
Sargam Koushal अमेरिका के लॉस एंजेलिस से इतिहासिक प्रतियोगिता जीतकर शुक्रवार को भारत लौट आई हैं। वह सुबह मुंबई पहुंचीं और हवाईअड्डे पर लोगों ने उनका ग्रेंड वेलकम किया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Viral Bhayani ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें हम देख सकते हैं कि सभी उन्हें फूलों के हार पहना कर स्वागत कर रहे हैं। यहां देखें वो वीडियो-
Mrs world 2022 #Sargamkaushal
🇮🇳💃 @viralbhayani77 pic.twitter.com/dyjui73rOg— Viral Bhayani (@viralbhayani77) December 23, 2022
भारत के पास ‘Mrs World’ का खिताब 21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद वापस आया है। इस प्रतियोगता में दुनियाभर के 63 देशों ने हिस्सा लिया था, जिसमें Sargam ने अपनी खूबसूरती और काबिलियत के दम पर सबको पीछे छोड़ यह खिताब हासिल किया। Sargam Koushal को ‘Mrs World 2022’ का ताज 2021 की Mrs World Shaylyn Ford ने पहनाया। Grand Finale के लिए Koushal ने Bhavana Rao द्वारा डिजाइन एलिगेंट पिंक स्लीवलेस गाउन पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
(ये भी पढ़ें- Varun Sood ने फिर ट्वीट किया हैप्पी इमोजी, फैंस ने Divya Agarwal को किया ट्रोल ► BTVNEWZ)
View this post on Instagram
भारत आने पर Sargam Koushal को Mrs India Inc की संस्थापक Mohini Sharma के साथ देखा गया, जो प्रतियोगिता के लिए मॉडल तैयार करती हैं। यहां देखें वो फोटोज-
कौन हैं Sargam Koushal?
Jammu-Kashmir की रहने वाली Sargam एक मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। इन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। Sargam ने 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि Sargam इसी साल ‘Mrs India World’ का खिताब भी जीत चुकी हैं, जिसमें 51 कंटेस्टेंट्स में से Sargam को विनर बनाया गया था। Sargam की शादी वर्ष 2018 में एक Navy Officer से हुई थी। Sargam ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता और पति को दिया है।
इससे पहले भारत ने वर्ष 2001 में आखिरी बार यह क्राउन जीता था, जब Aditi Govitrikar को ‘Mrs World’ का ताज पहनाया गया था। तब Aditi यह क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
View this post on Instagram
भारत को एक बार फिर से ‘Mrs World’ का ताज दिलाने के लिए BTV News की तरफ से Sargam Koushal को ढेर सारी शुभकामनाएं।