Miss Universe 2023 Name: 72वें Miss Universe का खिताब Nicaragua की खूबसूरत मॉडल के नाम रहा। चलिए आपको विनर का नाम बताते हैं।
Miss Universe 2023 Name: 18 नवंबर 2023 को 72वां Miss Universe का आयोजन हुआ, जिसमें 90 देशों से कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। विनर का नाम सामने आ चुका है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं इस साल की विनर।
(Courtesy-Instagram)
Miss Universe 2023 Name
जब से Miss Universe 2023 के विनर का नाम आउट हुआ है, तब से लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस साल किसके सिर ये ताज सजा है तो हम आपको बता दें कि Miss Universe 2023 का खिताब Nicaragua की Sheynnis Palacios ने जीता है।
(Courtesy-Instagram)
खास बात ये है कि सेंट्रल अमेरिका के Nicaragua में पहली बार Miss Universe का क्राउन गया है, जो एक इतिहास है। Sheynnis Palacios के क्राउन मॉमेंट की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह हैरान, खुश और भावुक होते हुए नजर आ रही हैं। उनके लुक की बात करें तो वह पीच कलर के रॉयल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें वो फोटोज-
Miss Universe 2023 का खिताब Nicaragua की Sheynnis Palacios ने जीता, पहली बार ताज जीतकर रचा इतिहास#MissUniverse #MissUniverso2023 #72ndMissUniverse #sheynnispalacious @mouawad @MissUniverse @sheynnispalacio pic.twitter.com/zgxXmtp26s
— BTVNEWZ (@btvnewz) November 19, 2023
(Courtesy-Twitter)
किस पायदान पर रहा India?
इस साल भारत से Shweta Sharda ने Miss Universe ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया। हालांकि वह 10वें पायदान पर भी नहीं पहुंच पाईं। लेकिन 23 साल की उम्र में Miss Universe के स्टेज पर पहुंचना अपने आप में ही बड़ी बात हैं। इंडिया को Shweta ने इंटरनेशनल लेवल पर प्रजेंट किया, जो अपने आप में बड़ी बात है।
(Courtesy-Instagram)
Shweta Sharda ‘LIVA Miss Diva Universe 2023’ का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। फिनाले से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
कौन हैं Shweta Sharda?
Shweta एक फेमस मॉडल और डांसर हैं। उनका जन्म 24 मई 2000 में हुआ था। वे चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। जब वह छोटी थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था। तबसे उनका पालन-पोषण उनकी मां ने अकेले ही किया है। Shweta को बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का बहुत शौक था इसलिए वो 16 साल ही उम्र में चंडीगढ़ छोड़कर मुंबई मुंबई आ गई थीं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली में IGNOU से पूरी की है।
मॉडल ने कई डांस रिएलिटी शोज जैसे ‘Dance Deewane’, ‘Dance Plus’ और ‘Dance India Dance’ में हिस्सा लिया है। ‘Jhalak Dikhla Ja’ में Shweta बतौर कोरियोग्राफर भी काम कर चुकी हैं। इसके आलावा उन्होंने कुछ समय पहले Shantanu Maheshwari के साथ ‘Mast Aakhe’ म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है।
(Courtesy-Instagram)
Miss Universe 2023 की विनर को हम BTVNEWZ की ओर से बधाई देते हैं। साथ ही हम भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करने वाली 23 साल की Shweta Sharda को भी बधाई देते हैं।
Miss Universe 2023 का Name जानकर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपड़ेट्स पाने के लिए जुडे रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।