Mammootty Latest Movie: अभिनेता की नई मूवी ‘Kaathal-The Core’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। चलिए जानते हैं इस फिल्म की कहानी के बारे में।
Mammootty Latest Movie: साउथ सुपरहीरो Mammootty की नई फिल्म ‘Kaathal-The Core’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। Mammootty अपनी हर फिल्म के लिए ही काफी चर्चा में रहते हैं। परंतु अब वे अपनी अगली फिल्म ‘Kaathal-The Core’ के रिलीज की वजह से काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है जिसमें Mammootty मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म से लेकर उसकी रिलीज डेट तक सबकुछ।
(Courtesy- Instagram)
क्या है Mammootty Latest Movie की कहानी
Mammootty जो कि साउथ के सुपरस्टार हैं उनको कौन नहीं जानता। उन्होंने ‘Agent’, ‘Yatra’ और ‘Peranbu’ जैसी कई फेमस साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है। Mammootty इस फिल्म में ‘मैथ्यू’ का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में अभिनेता का किरदार बहुत ही गंभीर किस्म का दिखाई दे रहा है। मैथ्यू एक ऐसा शख्स है जिसको अपनी जिंदगी में अकेला रहना पसंद है। उनको किसी से बात करना अच्छा नहीं लगता। यहां तक की उनको अपनी बीवी से बात करना भी पसंद नहीं है। इस फिल्म में मैथ्यू की शादी को 20 साल हो चुके हैं।
(Courtesy- YouTube)
फिल्म में मैथ्यू के किरदार को परेशानियों से घिरा हुआ दिखाया है। इन्हीं परेशानियों के चलते वो अपने परिवार से अलग हो जाते हैं। पूरे ट्रेलर में निराशाजनक माहौल है जिससे वो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए और भी बेचैन करता है। इस फिल्म में Mammootty का किरदार काफी दिलचस्प लग रहा है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
View this post on Instagram
(Courtesy- Instagram)
(ये भी पढ़े-TOP 10 Best South Indian Movies: Bahubali से लेकर KGF तक ये हैं साउथ की बेस्ट फिल्में )
फिल्म की कास्ट
Jeo Baby द्वारा निर्देशित इस फिल्म में Mammootty और Jyothika लीड रोल में हैं। Mammootty मैथ्यू का किरदार निभा रहे हैं और Jyothika उनकी बीवी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी बीवी उनको समझाते हुए दिख रही हैं, पर मैथ्यू उनकी बात भी नहीं सुन रहे हैं। आपको बता दें कि इस मूवी का प्रोडक्शन Mammootty Production Kampany द्वारा किया गया है और इस फिल्म के डायलॉग Adarsh Sukumaran और Paulson Skaria द्वारा लिखे गए हैं। इस फिल्म का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है।
(Courtesy- Twitter)
कब होगी ये फिल्म रिलीज
Mammootty की नई फिल्म ‘Kaathal the Core’ 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वैसे तो Mammootty की हर फिल्म Box Office पर ब्लॉकबस्टर ही होती है। इस मूवी से भी दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं। अब देखना ये है कि ये फिल्म Box Office पर कितना कलेक्शन करती है।
Mammootty के वर्कफ़्रंट की बात करें तो उन्होंने हॉरर थ्रिलर मूवी ‘Bharam Yugam’ की शूटिंग अभी कुछ दिन पहले ही खत्म की है। इसके आलावा उन्होंने ‘Bazooka’ जो कि एक गेम थ्रिलर मूवी है उसमे भी काम किया है।
(Courtesy- Instagram)
तो आप Mammootty Latest Movie देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही साउथ की फिल्मों से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहे हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।