Makar Sankranti 2024 Upay: आज मकर सक्रांति का महापर्व है, जिसकी धार्मिक मान्यताएं हैं। जीवन में आये ग्रहदोष को दूर करने के कुछ उपायों के बारे में जानते हैं।
Makar Sankranti 2024 Upay: आज यानी 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन से चारों ओर सकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है और खुशी का माहौल बन जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन का शुभारंभ स्नान करने के बाद दान देकर करना चाहिये।
(Courtesy-Twitter)
साथ ही इन दिन की मान्यताएं हैं कि कई ऐसे काम इस दिन करने चाहिए, जिनसे कुंडली में आये ग्रहदोष दूर होते हैं और सुख-शांति आती है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Cold and Cough Natural Remedies: बदलते मौसम में जुकाम-खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं 8 घरेलू उपाय
Makar Sankranti 2024 Upay
मकर संक्रांति के अवसर पर कई कामों को महत्त्व दिया गया है, जिससे ग्रहदशा में सुधार में किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर वे कौन से उपाय हैं-
-
खिचड़ी और तिल
मकर संकांति के दिन खिचड़ी और तिल से बनी चीजों का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन दान करने से पुण्य मिलता है।
(Courtesy-Twitter)
-
मुख्य द्वार पर यह काम करें
सबसे पहले सुबह उठकर घर की सही ढंग से साफ-सफाई करनी चाहिए। उसके बाद मुख्य द्वार के दोनों और हल्दी का पानी छिड़कना चाहिये और फिर सूर्यदेव को नमस्कार करें।
(Courtesy-Twitter)
-
नहाते समय गंगा जल
मकर संक्रांति के दिन गंगा-स्नान का विशेष महत्त्व है। इस दिन गंगा में स्नान करने अवश्य करने जाएं और यदि आप नहाने नहीं जा सकते तो घर पर ही पानी में गंगाजल और काले तिल मिलाकर स्नान करें। माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
(Courtesy-Twitter)
-
नवग्रह के उपाय
इस दिन सभी 9 ग्रहों की पूजा करने के लिए रुई, नमक या तेल आदि चीजें निकालनी चाहिये। उसके बाद देवताओं की पूजा कर इन चीजों को किसी जरूरतमंद को दे देना चाहिए। ऐसा करने से धन में कई गुना ज्यादा वृद्धि होती है।
(Courtesy-Twitter)
-
आदित्य ह्रदय स्तोत्र
आज यानी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। सुबह नहा-धोकर मंदिर में यह पाठ करना चाहिए। इस दिन भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने की खुशियां मनाई जाती हैं।
(Courtesy-Twitter)
-
खिचड़ी का भोग
मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व भी कहते हैं। इस दिन उड़द की दाल और कच्चे चावल से खिचड़ी बनाकर भगवान को भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से शनि के प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।
(Courtesy-Twitter)
नोट-दी गयी जानकरी धार्मिक ग्रंथों के आधार पर लिखी गयी है। इनमें से किसी भी दावे की पुष्टि BTVNEWZ नहीं करता है।
आपको Makar Sankranti 2024 Upay की जानकारी कैसी लगी? कमेंट में बताएं और इसी तरह के उपायों के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।