Mahesh Babu and Ranbir Kapoor: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Mahesh Babu और Ranbir Kapoor एक साथ नजर आ रहे हैं।
Mahesh Babu Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor इन दिनों अपनी फिल्म Animal को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उससे पहले फिल्म की जमकर प्रमोशन चल रही है, जिसके लिए फिल्म की टीम जगह-जगह इसकी प्रमोशन कर रही है।
(Courtesy-Instagram)
हाल ही में फिल्म की टीम हैदराबाद पहुंची, जहां Animal का Pre-Release Event था। इस इवेंट की खास बात ये थे कि इसके चीफ गेस्ट कोई और नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार Mahesh Babu थे। उनके साथ फेमस डायरेक्टर SS Rajamouli भी मौजूद थे।
(Courtesy-Instagram)
Mahesh Babu and Ranbir Kapoor
अब बात करते हैं उस वायरल वीडियो कि जिसमें Mahesh Babu और Ranbir Kapoor एक-दूसरे के गले मिलते नजर आ रहे हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Manav Manglani ने अपने इंस्टा पेज पर दोनों का वीडियो शेयर किया है, जिसमें Mahesh Babu और Ranbir साथ नजर आ रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
इस वीडियो में Animal की टीम पहुंचती है, जिनमें Ranbir Kapoor, Bobby Deol, Rashmika Mandanna हैं। ये सभी वहां पहले से ही मौजूद Mahesh Babu और SS Rajamouli से मिले। सबसे पहले Ranbir, Mahesh से मिलते हैं और उनके गले मिलते हैं। इसके बाद दोनों बैठकर बातें करते हैं। दोनों को देखकर लग रहा था कि दोनों एक-दूसरे से मिलकर बेहद खुश हैं।
Vijay Deverakonda संग रिलेशनशिप की खबरों के बीच Rashmika ने किया Ranbir Kapoor को किस
इसके बाद Ranbir, Rajamouli से भी मिले और उनके पैर भी छुए। उनके इस जेस्चर ने लोगों के दिलों को छू लिया। फैंस उनकी ताऱीफ कर रहे हैँ। साथ ही दो मेगा स्टार्स को देख वह बेहद खुश हैं। यहां देखें वो वीडियो-
View this post on Instagram
इसी इवेंट में Mahesh ने Ranbir की जमकर तारीफ की। उन्होंने उन्हें एक अच्छा अभिनेता भी बताया और बताया कि वह उनके एक बड़े फैन भी हैं। Animal 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
“I’m a huge Ranbir Kapoor fan and in my opinion he is the best actor in India “- Mahesh Babu ❤️ pic.twitter.com/usc38YdnSH
— v. Jatin (@JatinTweets_) November 28, 2023
आपको Mahesh Babu and Ranbir Kapoor की केमिस्ट्री पर क्या कहना है? कमेंट में हमें जरूर बताएं। ऐसी और न्यूज के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।