Lathmar Holi 2024: मथुरा के बरसाना में लठमार होली मनाई जा रही है। चलिए आपको इसका इतिहास और कहानी बताते हैं।
Lathmar Holi 2024: देश में होली का त्योहार शुरू हो चुका है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में होली का त्योहार धूमधाम से शुरू हो चुका है। बरसाना और नंदगांव में Lathmar Holi शुरू हो चुकी है। कृष्ण भगवान और राधा रानी के शहर में फूलों, रंग और लठमार होली मनाई जा रही है। वहां जश्न का माहौल है। देश विदेश से लोग इस भव्य नजारे को देखने के लिए आ रहे हैं और राधा-कृष्ण के रंग में रंग रहे हैं।
(Courtesy-Pexels)
Lathmar Holi 2024
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हर साल होली से कुछ दिन पहले लठमार होली मनाई जाती है। हर साल, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक त्योहार मनाने के लिए इन शहरों में आते हैं। ये उत्सव एक सप्ताह से अधिक समय तक चलता है और इसका समापन रंग पंचमी पर होता है।
(Courtesy-Pexels)
Holi 2023: इस साल खेलें Eco-Friendly रंगों का त्योहार, जानें Safety Tips
इस साल, होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। यह त्योहार हिंदू चंद्र माह फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है बल्कि राधा और भगवान कृष्ण के दिव्य प्रेम का भी जश्न मनाता है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
क्या है Lathmar Holi
मथुरा के पास बरसाना में लट्ठमार होली का उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान बरसाना की महिलाएं नंदगांव के पुरुषों को लठ से मारती हैं और होली मनाती हैं।
क्यों मनाई जाती है Lathmar Holi
मान्यता है कि प्राचीन काल में भगवान कृष्ण होली के समय बरसाने आए थे। यहां आकर उन्होंने राधा रानी और उनकी सहेलियों को छेड़ा था। उसके बाद राधा रानी अपनी सखियों के साथ लाठी लेकर भगवान कृष्ण के पीछे दौड़ने लगी थीं। तभी से बरसाने में लठमार होली शुरू हो गई थी।
(Courtesy-Pexels)
क्या आपको Lathmar Holi के पीछे के इतिहास के बारे में पता था? हमें कमेंट में बताना। इसी तरह की रोचक कहानियां जानने के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।