KRK on Shehnaaz Gill: खुद को क्रिटिक्स बताने वाले एक्टर KRK (Kamal R Khan) ने अब Shehnaaz Gill पर अपना निशाना साधा है। चलिए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस Shehnaaz Gill के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। भले ही फिल्म में उन्हें कम स्पेस मिला हो लेकिन उन्होंने अपने रोल को बखूबी ढंग से निभाया और दर्शकों को उनकी एक्टिंग भी पसंद आई।
(Courtesy-Instagram)
एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस अचीवमेंट से बेहद खुश हैं। हालांकि खुद को क्रिटिक्स बताने वाले एक्टर KRK ने Shehnaaz को अपने निशाने पर लिया है और उनकी एक्टिंग का मजाक उड़ाया है।
(Courtesy-Instagram)
KRK ने ट्वीट कर Shehnaaz को अपने निशाने पर लिया है। वह लगातार फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का रिव्यू कर रहे हैं और उसका मजाक उड़ा रहे हैं। अब उन्होंने Shehnaaz को लेकर ट्वीट किया है, जिसपर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है तो कोई उनके ट्वीट पर सहमति जता रहे हैं।
(ये भी पढ़ें-Shehnaaz Gill First TV Ad: Shehnaaz का पहला TV Ad हुआ रिलीज (btvnewz.com)
KRK ने ट्वीट कर Shehnaaz की एक्टिंग का मजाक उड़ाया है। उन्होंने Salman को भी अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”क्या आपको लगता है कि शहनाज गिल ने कुछ ही सीन में भयानक अभनिय किया है। क्या आपको लगता है कि वह एक्टिंग का ए भी नहीं जानती हैं। हां के लिए लाइक और ना के लिए RT।”
(Courtesy-Twitter)
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। एक तरफ एक्ट्रेस के फैंस नाराज हो गए और KRK को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके इस ट्वीट पर सहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, फिल्म ना चलने के कारण ही बेरोजगार आर्टिस्ट को भर लिया फिल्म में। उन्हें फिल्म में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा या नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे नहीं मिले।
इससे पहले KRK ने एक ट्वीट में Salman Khan का भी खूब मजात उड़ाया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, अब जब ये फिल्म डिजास्टर बन गई है तो बुढ़ऊ को चाहिए कि फैंस को ईदी देने के लिए इसे यूट्यूब पर रिलीज कर दें। हमेशा ईदी की भीख मांगता है, तो एक बार ईदी दे भी दें। इस ट्वीट को लेकर भी उनकी खूब आलोचना हुई थी।
Survey result- 46% people are ready to destroy Buddhaoo film #TigerBuddhaHai. https://t.co/mVDx9BGo3N
— KRK (@kamaalrkhan) April 27, 2023
(Courtesy-Twitter)
आपको बता दें कि फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को काफी बेसब्री से था। हालांकि इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नसीब नहीं हुए हैं। इस फिल्म ने आठ दिन में कुल 92.15 करोड़ रुपए की कमाई की है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में एक बड़ी स्टार कास्ट है। इसमें Pooja Hegde, Jagpati Babu, Venkatesh, Bhumika Chawla, Palak Tiwari, Raghav Juyal, Shehnaaz Gill अहम रोल में हैं। Palak Tiwari और Shehnaaz Gill ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हालांकि एक ही हफ्ते में फिल्म का जादू फीका पड़ गया। वीकेंड पर भी फिल्म को दर्शक नसीब नहीं हो रहे हैं। स्टार की भरमार के कारण भी लोगों को ये फिल्म कम पसंद आ रही है।
(Courtesy-YouTube)
Farhad Samji द्वारा निर्देशित Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। अब देखना होगा ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में कब शामिल होगी। आपका Shehnaaz Gill पर KRK के ट्वीट पर क्या कहना है? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी और खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।