इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अब तक किस-किस भारतीय को ये अवॉर्ड (Indian Oscar Winners List) मिल चुका है। चलिए देखें पूरी लिस्ट।
इस समय 95th Oscars Awards की धूम मच रही है। पूरी दुनिया की निगाहें मनोरंजन इंडस्ट्री पर है कि किसे ये महत्वपूर्ण खिताब मिलेगा। 13 मार्च 2023 से शुरू हुए ये अवॉर्ड्स लोगों को पसंद आ रहे हैं और वे ये देखने के लिए उत्साहित है कि किसे कौन-सा ऑस्कर मिलेगा। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत में अब तक किस किस को ये अवॉर्ड (Indian Oscar Winners List) मिल चुका है। अगर नहीं, तो यहां पढ़िए पूरी लिस्ट-
1. Bhanu Athaiya
Bhanu Athaiya Oscars जीतने वाली पहली भारतीय व्यक्ति हैं। वह एक प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं, जिन्होंने 1982 की ऐतिहासिक फिल्म Gandhi के लिए Oscars जीता था। उन्होंने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी प्रतिष्ठित हस्तियों (eminent personalities) के साथ अन्य प्रोजेक्ट्स में काम किया था। Indian Oscar Winners List में इनका नाम सबसे पहले आता है।
(Courtesy-Instagram)
2. Satyajit Ray
भारतीय सिनेमा के सबसे अधिक पहचाने जाने वाले और प्रशंसित नामों में से एक Satyajit Ray हैं, जो अपने एक्सट्रा ऑरडिनरी फिल्म मेकिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। उनके कामों को विश्व स्तर पर फिल्म मेकिंग के छात्रों को केस स्टडी के रूप में पढ़ाया जाता है। उन्होंने भारतीय और बंगाली सिनेमा दोनों में बहुत योगदान दिया है। Pather Panchali के साथ उनके पहले काम ने 1955 में Cannes film festival में Best Human Document सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड्स जीती थीं। 1992 में उन्हें Lifetime Achievement के लिए Oscars से सम्मानित किया गया था।
(Courtesy-YouTube)
3. Resul Pookutty
साउंड इंजीनियर Resul Pookutty ने 81वें Oscars में Best Sound Mixing की कैटेगरी में फिल्म Slumdog Millionaire के लिए पुरस्कार जीता था। उन्होंने Ian Tapp और Richard Pryke के साथ पुरस्कार जीता था। उन्होंने जीत के स्पीच में इस पुरस्कार को देश को समर्पित किया था।
(ये भी पढ़ें – कौन हैं MM Keeravaani जिन्होंने रिसीव किया Oscars 2023, जानें उनके बारे में)
4. A.R. Rahman
Danny Boyle द्वारा Slumdog Millionaire ने 81वें Oscars में कई कैटेगरी में भारत को गौरवान्वित किया है। म्यूजिक कम्पोजर A.R. Rahman Oscars में 3 कैटेगरीज में नामांकित होने वाले पहले भारतीय थे। और उन्होंने 2 पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया था, पहला Original Score और दूसरा Original Song Jai Ho के लिए।
(Courtesy-Instagram)
5. Kartiki Gonsalves और Guneet Monga
Kartiki Gonsalves और Guneet Monga की Netflix डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट The Elephant Whisperers ने 95वें Academy Awards में Best Documentary Short की कैटेगरी में Oscars जीता है।
6. M.M. Keeravaani और Chandrabose
फिल्म RRR का गाना Naatu Naatu ने 95वें Academy Awards में Best Original Song का Oscars जीता है। गाने को MM Keeravaani ने कम्पोज किया था और Chandrabose ने लिखा था, वहीं Rahul Sipligunj और Kaala Bhairava ने इसे गाया है। Indian Oscar Winners List में इनका नाम हाल ही में जुड़ा है।
“Naatu Naatu” from #RRR wins Best Original Song at the #Oscars. https://t.co/ndiKiHfmID pic.twitter.com/d7ZSoRps2d
— Variety (@Variety) March 13, 2023
(Courtesy-Twitter)
क्या है Oscars
आमतौर पर Oscars को Academy Awards के नाम से भी जाना जाता है। यह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कलात्मक (artistic) और तकनीकी (technical) योग्यता को पहचानने और स्वीकार करने के लिए अलग-अलग फील्ड्स के कलाकारों को दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह Academy of Motion Picture Arts and Sciences द्वारा दिया जाने वाला एक वार्षिक अवॉर्ड है।
(Courtesy-Instagram)
कब हुई थी इसकी शुरूआत
यह 1927 में स्थापित किया गया था, लेकिन आमतौर पर Oscars के नाम से जानी जाने वाली सोने की परत वाली मूर्ति को पेश करने की परंपरा 1929 से शुरू हुई थी। यह Los Angeles, California के Dolby Theatre में दिया जाता है। यह फिल्म इंडस्ट्री में सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार माना जाता है क्योंकि यह ग्लोबली बेस्ट टैलेंट को पहचानता है।
तो ये रहें Indian Oscar Winners List की सूची। उम्मीद है आपको यह लेख जरूर पसंद आई होगी। ऐसी ही खबरों के लिए बने रहें BTVNEWZ के साथ।
एडिंग