Heatwave India: इस साल भारत में भीषण गर्मी पड़ने वाली है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जानते हैं कि हीटवेव आखिर है क्या?
Heatwave India: गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि इस साल 2024 में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इसे लेकर IMD ने अलर्ट (Heatwave Alert) भी जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में लोगों को बुरी गर्मी, हीटवेव (Heatwave) और लू का सामना करना पड़ सकता है।
(Courtesy-Pexels)
इन हिस्सों में हीटवेव
IMD मे अप्रैल में मध्य भारत, पूर्व भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। हर साल ज्यादा गर्मी बढ़ रही है और इसका कारण है कि लागातार जलवायु में परिवर्तन आ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी के साथ-साथ हीटवेव बढ़ने वाली है।
Heatwave India
रिपोर्ट के मुताबिक, 1979 से 1983 तक पूरे वर्ल्ड में हीट वेव की लहरें आठ दिनों तक चलती थीं। पर अब 2016 से 2020 तक ये 12 दिनों तक बढ़ गई हैं।
(Courtesy-Pexels)
Heatwave Alert
मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट (Heatwave Alert) जारी किया है। उनके मुताबिक, इस साल अप्रैल से लेकर जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। संभावना है कि इस साल गर्मी में टेंपरेचर ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने ये भी बताया कि अप्रैल में मध्य पूर्वी और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव भी चल सकती है।
Updated Seasonal outlook for hot weather season (April to June) 2024 and Monthly Outlook for April 2024 for Heatwave days / ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल से जून) 2024 के लिए अद्यतन ऋतुनिष्ठ दृष्टिकोण और उष्ण लहर/हीट वेव दिन के लिए अप्रैल 2024 का मासिक आउटलुक
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 1, 2024
How to Avoid Heat Wave: हीट वेव से बचने के लिए अपनाएं 5 जरूरी उपाय, मिलेगी राहत
What is Heatwave?
हीटवेव बहुत ज्यादा गर्म मौसम के दौरान होती है। हीटवेव को अगर सरल भाषा में समझाया जाए तो इसे गर्म हवा कहते हैं। ये तब चलती है जब सामान्य से अधिक टेंपरेचर हो जाता है।
जैसे किसी क्षेत्र का टेंपरेचर जब सामान्य से ज्यादा हो जाता है तो उसे हीट वेव कहते हैं। मैदानी इलाकों में जह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू चलने लगती है। अगर टेंपरेचर 47 डिग्री तक पहुंच जाता है तो इसे ‘खतरनाक लू’ कहा जाता है। ऐसे ही तटीय क्षेत्रों में जब तापमान 37 डिग्री हो जाता है तो उसे हीट वेव कहते हैं।
हीटवेव से बचने का उपाय
हीटवेव से बचने के यूं तो कई उपाय हैं, लेकिन आप खुद को बाहर निकलते हुए पूरी तरह से कवर करें। खूब पानी पिएं। हेल्दी खाना खाएं। फलों का सेवन ज्यादा करें।
हीटवेव पर ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। अगर आपके मन में इसे लेकर कोई सवाल हैं तो हमें लिखकर जरूर भेजें। हेल्थ से जुड़ी इसी तरह की और जानकारियों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।