Heat Wave Fruits: इस भीषण गर्मी में लोग फलों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जिन्हें खाकर आप बिमार पड़ सकते हैं।
Heat Wave Fruits: इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे में लोग गर्मी भगाने के लिए फलों का सहारा ले रहे हैं। यूं तो एक्सपर्ट गर्मी के सीजन में मौसमी फलों का सेवन की सलाह देते हैं, लेकिन कई फल ऐसे भी हैं जिन्हें गर्मियों में नहीं खाना चाहिए। इसके सेवन से आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
(Courtesy-Pexels)
Heat Wave Fruits
आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि वो फल कौन से हैं, जिन्हें आपको गर्मी के सीजन में नहीं खाना चाहिए क्योंकि उनकी तासीर गर्म होती है। इस भीषण गर्मी में आप बुरी तरह से बीमार पड़ सकते हैं।
(Courtesy-Pexels)
(ये भी पढ़ें- Food to Eat in Heatwave: भीषण गर्मी से बचने के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन)
नहीं खाएं अंजीर
गर्मी के सीजन में अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए। अंजीर काफी गर्म होती है। अगर आप इसे खाना भी चाहते हैं तो इसे खाने से पहले पानी में भीगो दें। इसके बाद आप इसे खा सकते हैं।
नहीं खाएं खजूर
खजूर काफी ताकतवर चीज है लेकिन गर्मियों में इसे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये पेट को खराब कर सकता है। खजूर यानी डेट्स की तासीर भी गर्म होती है। इसलिए इस वक्त इसे ना ही खाएं तो ही बेहतर है।
ड्राई नहीं खाएं
गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन ना करें। ये सर्दियों में खाने की चीजें हैं। अगर फिर भी आप इन्हें खा सकते हैं तो इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं।
(Courtesy-Pexels)
नहीं खाएं पपीता
पपीता पेट साफ करता है और इसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन की भी मात्रा भरपूर होती है, लेकिन गर्मी में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं।
भीषण गर्मी में स्वस्थ रहें! तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं और हीट स्ट्रोक के लक्षणों पर ध्यान दें।
.
.#BeatTheHeat pic.twitter.com/qMZv75IMPl— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 23, 2024
(Courtesy-Twitter)
इन Summer Foods पर आपको क्या कहना है? Heat Wave में आप कौन से Fruits खाते हैं? और कौन से नहीं ये भी हमें बताएं। ऐसी और जानकारियों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।