सिंगर Justin Bieber के 29वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी Hailey ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइये देखें।
Justin Bieber और सिंगर Selena Gomez ने लगभग आठ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया था। उनके ब्रेक के दौरान बेबी सिंगर का नाम Hailey Bieber से जोड़ा जाने लगा था। 2017 में आखिरी बार कुछ समय के लिए फिर से जुड़ने के बाद Bieber और Selena का ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद Justin और Hailey ने 2018 में South Carolina में शादी कर ली।
(Courtesy-Instagram)
अब सिंगर के 29वें जन्मदिन पर पत्नी Hailey ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें Justin के बचपन की भी फोटो शामिल है। साथ ही मॉडल ने किसिंग पोज की तस्वीर भी साझा की है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
यहां देखें पोस्ट –
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Hailey ने कैप्शन में लिखा, ”29 इतना अच्छा कभी नहीं देखा। हैप्पी बर्थडे टू यू बेस्ट फ्रेंड। शब्द वह सब नहीं बता सकते जो आप हो। तो यहां अधिक आनंद, अधिक यात्रा, स्वादिष्ट भोजन, रोमांच, अधिक शांति, मस्ती और सबसे अधिक प्यार आपके लिए है।
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें – Bhool Bhulaiyaa 3 Announcement: Kartik ने किया ‘रूह बाबा’ के वापस आने का ऐलान, फैंस ने की फिल्म में Akshay के कैमियो की डिमांड)
आपको बता दें कि Hailey एक सुपर मॉडल है जो अभिनेता Stephen Baldwin और ग्राफिक डिजाइनर Kennya Deodato की बेटी है। वह कई डिजाइनर्स के लिए रनवे पर चली हैं। वह New York Fashion Week, the Paris Fashion Week और Milan Fashion Week का हिस्सा रही हैं।
(Courtesy-Instagram)
वहीं Justin की डिस्कोग्राफी में Baby, Boyfriend, Sorry, Let Me Love You और I Don’t Care जैसे कई हिट गानें शामिल हैं। एक दशक से अधिक के करियर में Canadian गायक को Best Dance Recording के लिए Grammy Award सहित कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
आपको बता दें कि हाल ही में Selena और Hailey के बीच अप्रत्यक्ष रूप से कहासुनी हुई थी। वैसे Justin की शादी के बाद से ही Selena और Hailey के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। बता दें कि Selena पेशे से एक बेहतरीन सिंगर हैं।
(Courtesy-Instagram)
Hailey द्वारा शेयर तस्वीरें आपको कैसी लगीं? कमेंट कर हमें जरूर बतायें और ऐसी ही खबरों के लिए बने रहे BTVNEWZ के साथ।