Eid Ul Fitr 2023: बॉलीवुड के सितारों ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी है। इनमें Salman Khan से लेकर Shilpa Shetty और Rashmika Mandanna तक शामिल हैं।
आज यानी 22 अप्रैल 2023 को पूरा दुनिया में ईद सेलिब्रेट (Eid Ul Fitr 2023) की जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। कई सितारों ने अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। इनमें Salman Khan, Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan से लेकर Mahesh Babu, Jr NTR और Shilpa Shetty तक शामिल हैं।
(Courtesy-Pexels)
तो चलिए आपको बताते हैं कि बी-टाउन के किस स्टार ने ईद मनाते हुए अपने फैंस को खास अंदाज में बधाई है। सबसे पहले आपको दिखाते हैं Shilpa Shetty का वीडियो। उन्होंने काफी यूनिक अंदाज में फैंस को ईद की बधाई दी है।
Eid Ul Fitr 2023 की बधाई
Shilpa Shetty ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ईद की बधाई दे रही हैं। उन्होंने कहा, ”दुआ है कि आपके सारे रोजे कबूल हों। आप सभी को मेरी ओर से ईद मुबारक।” इस दौरान एक्ट्रेस खूबसूरत सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं। मल्टीकलर दुपट्टा और हैवी झुमको से एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया था।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan ने फैंस को ईद दी बधाई दी है। उन्होंने अपनी लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से एक वीडियो शेयर किया है और उसमें कहा कि आप सभी को ईद मुबारक। आपको बता दें कि ये मच अवेटेड फिल्म कल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यही कारण है कि एक्टर के लिए ये ईद बेहद खास बन गई है।
Eid Mubarak. #KisiKaBhaiKisiKiJaan pic.twitter.com/8oVIokx7t3
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 22, 2023
(Courtesy-Twitter)
Salman Khan ने एक और तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है, जिसमें उनके साथ मेगास्टार Aamir Khan नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”चांद मुबारक।” फैंस को ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है।
(Courtesy-Twitter)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Amitabh Bachchan ने अपने ट्विटर अकाउंस से अपने चाहने वालों को ईद (Eid Ul Fitr 2023) की बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”ईद मुबारक।” इसके आगे उन्होंने हाथ जोड़ने वाली दुआ का भी इमोजी लगाया।
(Courtesy-Twitter)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार Jr NTR ने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”ईद मुबारक! यह पवित्र अवसर आपके और आपके प्रियजनों के लिए स्वास्थ्य, खुशी और आशा लेकर आए।”
Eid Mubarak!
May this pious occasion bring you and your loved ones health, happiness and hope.
— Jr NTR (@tarak9999) April 22, 2023
(Courtesy-Twitter)
(ये भी पढ़ें-Amitabh Bachchan Twitter: आखिरकार Big B को मिल गया ब्लू टिक (btvnewz.com)
Mahesh Babu ने भी अपने करोड़ों चाहने वालों को ईद (Eid Ul Fitr 2023) की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, ”आप सभी को खुशी और दुआओं वाली ईद। ईद मुबारक।”
(Courtesy-Twitter)
बॉलीवुड की फेमस स्टार किड एक्ट्रेस Ananya Panday ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म Dream Girl 2 से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूजा की झलक दिखाई गई है। हालांकि पूजा का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है। वीडियो में पूजा कहती है कि इस बार ईद का चांद देख लो, मेरा चेहरा 7 जुलाई को देखना। पूजा के रोल में Ayushmann Khurrana हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
‘नेशनल क्रश’ Rashmika Mandanna ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह आदाब करती दिख रही हैं। मुस्लिम ब्राइड बनी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”ईद मुबारक।”
(Courtesy-Instagram)
हम भी BTVNEWZ की ओर से अपने पाठको को ईद (Eid Ul Fitr 2023) की बधाई देते हैं।