Chaitra Navratri 2024: आज से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। 9 दिनों तक माता की विशेष पूजा की जाती है। चलिए आपको इसका कारण बताते हैं।
Chaitra Navratri 2024: आज यानी 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। ये त्योहार हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व है और इसे पूरे भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में 9 दिनों तक दुर्गा माता के 9 रूपों की विशेष पूजा की जाती है। पहले दिन घटस्थापना कर माता को विराजमान किया जाता है और 9 दिनों तक व्रत रख माता की पूजा की जाती है। इसके बाद नौवें दिन कन्या पूजन कर माता को विदा कर दिया जाता है।
(Courtesy-Sandy Zooming)
Chaitra Navratri 2024
लेकिन आपको पता है कि नवरात्रि का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है? तो चलिए इस लेख में हम आपको Chaitra Navratri के बारे में सब बताएंगे। लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत हो जाती है। इस साल विक्रांत संवत 2081 शुरू हो चुका है।
(Courtesy-Sandy Zooming)
इस साल नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो कर 17 अप्रैल को महनवमी पर समाप्त हो रहे हैं। इस बीच पूरे 9 दिनों का व्रत कर माता का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा।
View this post on Instagram
Navratri 2024 Date April
9 अप्रैल- पहला नवरात्र, घटस्थापना, मां शैलपुत्री का पूजन
10 अप्रैल- दूसरा नवरात्र, मां ब्रह्मचारिणी का पूजन
11 अप्रैल- तीसरा नवरात्र, मां चन्द्रघंटा का पूजन
12 अप्रैल- चौथा नवरात्र, मां कूष्माण्डा का पूजन
13 अप्रैल- पांचवां नवरात्र, मां स्कंदमाता का पूजन
14 अप्रैल- छठा नवरात्र, मां कात्यायनी का पूजन
15 अप्रैल- सातवां नवरात्र (सप्तमी), मां कालरात्रि का पूजन
16 अप्रैल- आठवां नवरात्र (अष्टमी), मां महागौरी का पूजन
17 अप्रैल- नौवा नवरात्र (नवमी), मां सिद्धिदात्री का पूजन
18 अप्रैल- नवरात्रि व्रत का पारण
Navratri Laung Totke: Navratri में करें लौंग के ये उपाय, माता रानी दूर करेंगी सभी परेशानी
नवरात्रि का महत्व
मान्यता है कि इन नौ दिनों तक देवी मां ने 9 रूप धारण किए थे और राक्षसों का वध किया था। इसी कारण से नौ दिनों तक नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है और माता के 9 रूप की पूजा की जाती है।
(Courtesy-Varsha Kharkhodia Vlogs)
Chaitra Navratri 2024 की आप सभी को BTVNEWZ की ओर से बहुत बुहत बधाई।