BMCM Release Date: बॉलीवुड एक्टर्स Akshay Kumar और Tiger Shroff की अपकमिंग मूवी ‘Bade Miyan Chote Miyan’ की रिलीज डेट को लेकर अपडेट आ चुका है।
BMCM Release Date: दर्शक काफी समय से एक मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, जो कि बॉलीवुड के दो पॉपुलर एक्टर्स Akshay Kumar और Tiger Shroff की है। यह अपकमिंग एक्शन फिल्म है, जिसका नाम Bade Miyan Chote Miyan है। मूवी के रिलीज होने की खबर को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा उत्साह भरा हुआ है।
(Courtesy-Twitter)
बॉलीवुड की आने वाली फिल्म BMCM जबरदस्त एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरी है। फिल्म को Ali Abbas Zafar द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। लीड एक्टर्स की बात करें, तो Akshay Kumar, Tiger Shroff और Prithviraj Sukumaran लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा Sonakshi Sinha, Manushi Chhillar और Alaya F भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाली हैं।
(Courtesy-Twitter)
Bade Miyan Chote Miyan हिंदी भाषा में बनी फिल्म है, जिसका बजट लगभग 250 करोड़ का बताया जा रहा है। अभी तक फिल्म के रिलीज डेट और पोस्टर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। आज यानी 20 जनवरी 2024 को फिल्म BMCM का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
(Courtesy-Twitter)
सुपरस्टार Akshay Kumar ने अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर मूवी का एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें वह साथी कलाकार Tiger Shroff के साथ बैटल फिल्ड में दोनों हाथों से बंदूक उठाये नजर आ रहे हैं। आकाश में हेलीकॉप्टर उड़ते दिखाई दे रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
Upcoming Bollywood Movies 2024: नए साल में होंगी ये धमाकेदार फिल्में रिलीज, जानें इनके बारे में
Akshay ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है-“बैक एट डूइंग ऑवर फेवरेट थिंग ऑन द बिग स्क्रीन-एक्शन…#BadeMiyanChoteMiyanTeaser आउट ऑन 24th जनवरी।”
(Courtesy-Instagram)
जिसका मतलब 24 जनवरी 2024 को BMCM फिल्म का टीजर आउट होने वाला है। पोस्टर शेयर कर एक्टर ने खलबली मचा कर रख दी है। फोटो में लिखा है कि मूवी इस ईद को अप्रैल 2024 में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
BMCM Release Date
मूवी Bade Miyan Chote Miyan ईद पर आउट होने वाली है। इस अनुसार BMCM फिल्म 10 अप्रैल 2024 या 11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
(Courtesy-Twitter)
अब दर्शक फिल्म के रिलीज होने के इंतजार में बैठे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म हिट साबित होगी क्योंकि इसमें बड़े-बड़े एक्टर्स एक ही स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तेलुगू और तमिल भाषा में भी देखने को मिलेगी।
आप BMCM मूवी के Release को लेकर कितना एक्साइटेड हैं? कमेंट में बताएं और फिल्मों से जुड़ी अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।