Bigg Boss 17 Winner 2024: रियलिटी शो Bigg Boss 17 का ग्रैंड फिनाले बीती रात हो चुका है। Munawar Faruqui ने विनर बनकर कई सारे इनाम जीते हैं।
Bigg Boss 17 Winner 2024: Salman Khan के चर्चित और फेमस शो Bigg Boss 17 का फिनाले भी हो चुका है। फैंस को उनका विजेता भी मिल गया है। इस सीजन के विनर Munawar Faruqui बने हैं। साथ ही उनको जीत के तौर पर कई सारी चीजें मिली हैं।
(Courtesy-Twitter)
बीते दिन यानी 28 जनवरी 2024 की रात को मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss 17 को आखिरकार उसका विनर मिल ही गया। Munwar Faruqui ने फिनाले में लाइव वोटिंग के जरिये Abhishek Kumar को हराया और विजेता के रूप में उभरे।
(Courtesy-Twitter)
टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में सबसे पहले आउट होने वाले कंटेस्टेंट Arun Mashettey थे। उनके बाद उस सदस्य का एलिमिनेशन हुआ, जिसकी उम्मीद नहीं थी। Arun के बाद Ankita Lokhande को घर से बेघर कर दिया गया था। एक्ट्रेस का बाहर होना सबके लिए शॉकिंग था। Ankita के बाद Mannara Chopra को एविक्ट किया गया था।
(Courtesy-Twitter)
Bigg Boss 17 Winner 2024
इन तीन कंटेस्टेंट्स के बाहर होने पर फिर Abhishek Kumar और Munawar Faruqui स्टेज पर आये। Salman Khan ने लाइव वोटिंग करवाई, जिसमें ऑडियंस को वोट करने थे। दर्शकों की ओर से वोट के आधार पर Munawar Faruqui रियलिटी शो Bigg Boss के सीजन 17 के विनर बने।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
(Courtesy-Twitter)
Ankita Lokhande Eviction: Mannara से पहले Ankita के एविक्शन पर भड़के फैंस, शो को बताया-‘Biased’
प्राइज मनी और चेक
शो में Ajay Devgan और R Madhwan स्पेशल गेस्ट थे। आपको बता दें शो के विनर बनने के साथ Munawar को 50 लाख का चेक मिला है। साथ ही Hyndai Creta भी उन्हें प्राइज के तौर पर मिली है।
(Courtesy-Twitter)
विनर बनने के बाद क्या कहा?
विनर बनने के बाद Munawar ने बातचीत की। बता दें कल 28 जनवरी 2024 को ही कॉमेडियन का बर्थडे भी था। फिनाले के बाद Munwar Faruqui ने मीडिया के सामने केक काटा और कहा, “बेशक यह जीत बहुत खास है। इंसान की जिंदगी में जो भी एक खेल होता है, काम होता है और एक सिचुएशन भी होती हैप उससे बाहर निकलना इंसान जो बहुत जरुरी होता है। जब आप इज्जत के सैट बाहर निकलते हैं, तो पूरी जर्नी अच्छी लगने लगती है।” इसके बाद उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया।
(Courtesy-Twitter)
फिनाले खत्म होने के बाद Munawar के फैंस का क्रेजी रिएक्शन भी देखने को मिला, जिसमें उनके फैंस उनकी गाड़ी को घेरते दिखाई दिए थे।
Dongri People on streets for HISTROIC WIN of Munawar ♥️🔥#MunawarFaraqui𓃵
WINNER MUNAWAR FARUQUI
MUNAWAR LIFTS BB17 TROPHYpic.twitter.com/aIiaZAG9cU— 𝐞𝐬𝐡𝐚✧ (@EshaxJiya) January 28, 2024
(Courtesy-Twitter)
आपको बता दें Munawar Faruqui का Bigg Boss 17 के घर में सफर काफी यादगार रहा क्योंकि वह शुरुआत से ही सुर्खियों में थे। कॉमेडियन इससे पहले भी दूसरे रियलिटी शो Lock Upp के विनर रह चुके हैं।
(Courtesy-Twitter)
Munawar ने शो से बाहर आकर लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- “बहुत-बहुत शुक्रिया जनता, आपके प्यार और सपोर्ट के लिए, आखिरकार ट्रॉफी डोंगरी आ ही गयी।”
(Courtesy-Instagram)
आपको Bigg Boss 17 winner 2024 की खबर पढ़कर कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और ऐसी अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।