Bigg Boss 17 Elimination: BB के इस सीजन में पहला एलिमिनेशन Soniya Bansal का हुआ है। जानिए उनके Bigg Boss में आने से पहले तक का सफर।
Bigg Boss 17 Elimination: फेमस रियलिटी टीवी शो Big Boss दर्शकों के बीच फिर एक नए धमाल से लौट आया है। 17 अक्टूबर से शुरू हुए BB के इस सीजन में पहला Elimination हो चुका है। आइए जानते हैं कि कौन सबसे पहले Bigg Boss के घर से बेघर हुआ?
(Courtesy-Instagram)
Salman Khan फिर से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने वापस नए सीजन में आ गए हैं। 15 अक्टूबर से शुरु हुए इस नए सीजन में टीवी एक्टर्स से लेकर बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं। ये सीजन के शुरु होने के बाद दूसरा हफ्ता था, अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट Eliminate नहीं हुआ था। बीते दिन BB 17 के सीजन का पहला Elimination हो गया है। Bigg Boss 17 के House से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट Soniya Bansal बन गयीं हैं।
(Courtesy-Instagram)
( ये भी पढ़ें – Bigg Boss 17 Elimination: जानें इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर? 6 कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेट )
Bigg Boss 17 Elimination
Elimination के लिए दो कंटेस्टेंट का नाम सामने आया था, जिनमें Soniya Bansal और Sana Khan का नाम था। ये बात घरवालों के हाथ में थी कि किसे Eliminate करना चाहते थे। घरवालों ने Soniya को चुना और इसी के साथ Sana की पोजीशन Secure हो गयी।
EXCLUSIVE & CONFIRMED! FIRST on #BiggBoss_Tak
Soniya Bansal becomes the first contestant to get EVICTED from the Bigg Boss 17 house.
The contestants had to decide between Soniya and Sana. And most of the contestants saved Sana Khan and voted for Soniya for elimination.
Your…
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 26, 2023
(Courtesy-Twitter)
Soniya ने टीवी जगत में शुरुआत रियलिटी टीवी शो Big Boss 17 से की। इसके साथ BB House से सबसे पहले एलिमिनेट हो गयी।
कौन हैं Soniya Bansal
बता दें Soniya हिंदी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस और फैशन मॉडल हैं। साथ ही इन्होंने कई वेब सीरीज में काम भी किया हुआ है। इन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू Game 100 Crore Ka मूवी से किया था, जिसमें Rahul Roy, Shakti Kapoor, Vishal Mohan और Pankaj Berry ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद भी Soniya ने कई फिल्मों में काम किया है।
(Courtesy-YouTube)
Soniya Bansal ने म्यूजिक कंपनियां जैसे- T-Series और PTC जैसे ब्राण्ड के साथ काम भी किया है। साथ ही एक्ट्रेस IIFA Awards 2023 के रेड कार्पेट पर भी वॉक कर चुकीं हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस Telugu फिल्मों में भी काम कर रहीं हैं। ‘Dheera’ एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे Vikrant Srinivas के द्वारा निर्देशित किया गया है। फिलहाल ‘Dheera’ फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
बता दें अपनी खूबसूरती और अदाओं के कारण एक्ट्रेस अक्सर लाइमलाइट में बनीं रहती हैं। 28 अक्टूबर 1996 को आगरा में जन्मीं Soniya 26 साल की हैं। एक्ट्रेस ने 22 साल में फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। ये IIFA 2023 तक बिना किसी के सपोर्ट के आईं हैं और इन्होंने खुद के दम पर अपनी एक नई पहचान बनाई है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Soniya ने T-Series के लिए दो Music Video में काम किया है जो Farak और Khudgarze नाम से हैं। Actress ने Zindagi Do Roz Ki म्यूजिक वीडियो में Tips के लिए भी काम किया है।
(Courtesy-Instagram)
बता दें Soniya Bansal यूपी के आगरा की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस की बहुत बड़ी Fan Following है। इनके इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से अधिक Follower हैं।
आपको Bigg Boss 17 Elimination पर लिखा ये लेख कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और BB से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए BTVNEWZ के साथ बनें रहें।