Avika Gor New Song: मशहूर टीवी शो ‘Balika Vadhu’ की एक्ट्रेस Avika का कुछ समय पहले एक म्यूजिक वीडियो आउट हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
Avika Gor New Song: टीवी जगत का चर्चित सीरियल ‘Balika Vadhu’ आज भी घर-घर में फेमस है। इस सीरियल में कई लोगों ने ऐसे किरदार निभाए, जिनको दर्शकों की ओर से ढेर सारा प्यार मिला। शो में लीड रोल का कैरेक्टर प्ले करने वाली Avika Gor, जिन्होंने आनंदी का किरदार निभाया था, जिन्हें फैंस ने सबसे ज्यादा प्यार दिया। अब एक्ट्रेस कुछ समय पहले म्यूजिक वीडियो में नजर आईं, जिसे उनके फैंस द्वारा काफी प्यार मिल रहा है।
(Courtesy-Instagram)
Balika Vadhu फेम Avika Gor कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अब एक्ट्रेस ने इस नए म्यूजिक वीडियो से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया है, जिसमें उनका शानदार अवतार देखने को मिला।
(Courtesy-Twitter)
Avika Gor New Song
Soul Music Studio के यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल ‘Modern Jugni’ है। Rajvir Saini द्वारा निर्देशित इस गाने को Deush Mehra ने कोरियोग्राफ किया है। इस सॉन्ग को Jyoti Nooran ने गाया है। Avika ने इस म्यूजिक वीडियो में शानदार डांस किया है।
(Courtesy-Instagram)
New Song Honey Singh 2024: रैपर ने नए साल में गाना रिलीज कर मचा दी धूम, बना दिया नया रिकॉर्ड
यह पंजाबी थीम पर बेस्ड गाना है, जिसमें एक्ट्रेस का अलग लुक देखने को मिला है। इसमें मॉडर्न और अर्बन ड्रेस पहनकर Avika ने गजब डांस किया है, जिसे देख फैंस रोमांचित हो चुके हैं। अभिनेत्री ने पिंक लहंगा और ब्लैक जैकेट में किलर परफॉरमेंस दी है।
(Courtesy-Instagram)
गाने में बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक का मिक्सचर किया गया है, जिससे एक शानदार वाईब आ रही है। जिस तरीके से एक्ट्रेस ने डांस मूव्स किए हैं, उससे हर कोई उनका दीवाना हो गया है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Avika Gor ने म्यूजिक वीडियो आउट होने की खुशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाहिर की थी। उन्होंने शॉर्ट विडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा था-“अब से हर पार्टी की जान।” उनके फैंस ने अपनी खुशी कमेंट कर जाहिर की और नए गाने की बधाई भी दी। एक यूजर ने लिखा, “लेट्स गो Jugni”, “कुड़ी ऑन फायर”, “सुपर्ब” और “लव दिस डांस।”
(Courtesy-Instagram)
इस तरह के हजारों कमेंट्स कर फैंस एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं। गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक इस गाने ने यूट्यूब पर 777K से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं।
(Courtesy-Instagram)
हमें को ‘आनंदी’ का ये गाना बहुत पसंद आया। आपको Avika Gor का ये New Song कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और म्यूजिक से जुड़ी सभी अपडेट्स पाने के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।