बॉलीवुड कपल Athiya Shetty और KL Rahul के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलकियां सामने आई हैं। चलिए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड का फेमस कपल Athiya Shetty और KL Rahul 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। ये निजी समारोह था, जिसमें उनके क्लोज लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा। यहां तक की अभी तक कपल ने अपनी मेंहदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें तक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर नहीं की है। हालांकि इनके कुछ प्री-वेडिंग सेरेमनी की वीडियोज सामने आई हैं। चलिए आपको दिखाते हैं।
(Courtesy-Instagram)
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Viral Bhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर Athiya और Rahul प्री-वेडिंग फंक्शन्स की कुछ वीडियोज शेयर की हैं, जिनमें हम इनके फंक्शन्स की झलक देख सकते हैं। कपल अपनी शादी से लेकर सभी फंक्शन्स तक को प्राइवेट रखा था। दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते हैं। ऐसे में इन्होंने अपनी शादी को भी निजी रखा।
(Courtesy-Instagram)
आपको बता दें कि Athiya और Rahul की शादी बॉलीवुड के सुपरस्टार और एक्ट्रेस के पापा Suniel Shetty के खंडाला वाले फार्महाउस पर हुई थी। यहीं शादी की सारी रस्में भी हुई थीं। इस शादी को मीडिया की नजरों से बचाया गया था। इस फार्महाउस को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था, जो इसे बेहद रॉयल बना रहा था। फूलों और लाइटों से ये जहग जगमगा रही थी।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Athiya और Rahul के संगीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हम देख सकते हैं कि फार्महाउस में काफी चहल-पहल है। इस दौरान काफी गेस्ट भी दिख रहे हैं। इस दौरान फार्महाउस बेहद शानदार दिख रहा है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- Athiya Shetty ने लाल रंग का लंहगा छोड़कर चुना Peach कलर, क्रीम शेरवानी में जचे KL Rahul ► BTVNEWZ)
इसके बाद 23 जनवरी 2022 को कपल की शादी में गेस्ट पहुंचे। एक के बाद एक गाड़ियां Suniel Shetty के खंडाला वाले फार्महाउस पर पहुंचने लगीं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
इसके बाद Suniel Shetty का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पारंपरिक धोती-कुर्ते में नजर आए। उन्होंने ही मीडिया को बताया था कि Athiya और Rahul की शादी हो चुकी है और अब वह आधिकारिक तौर पर ससुर बन गए हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
इसके बाद Athiya के भाई Ahan Shetty अपने पिता के साथ फोटोग्राफर्स को शादी की खुशी में मिठाई बांटते हुए नजर आए। इस दौरान Ahan ने अपने जीजा Rahul की तारीफ की और कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं और अब वह फैमिली का पार्ट हैं, जिससे वह बेहद खुश हैं। फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है, क्योंकि मिठाईयां बांटने के बाद Suniel ने फोटोग्राफर्स से भूल चूक होने पर माफी मांगी। फैंस को उनका ये नेचर बेहद पसंद आया।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Athiya और Rahul ने अपनी शादी की तस्वीरें एक जॉइंट पोस्ट के साथ शेयर की हैं, जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। भले शादी बेहद निजी रही, लेकिन ये एक रॉयल समारोह से कम नहीं था। दुल्हन बनीं Athiya पीच कलर के लहंगे में बेहद कमाल लग रही थीं और दुल्हे राजा क्रीम कलर की शेरवानी में वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।
(Courtesy-Instagram)
अब Athiya और Rahul के प्री-वेडिंग सेरेमनी के इनसाइड वीडियोज और फोटोज का फैंस को इंतजार है। देखते हैं कपल कब अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कब शेयर करेगा। वैसे, आपको ये वीडियोज कैसे लगे हमें कमेंट में जरूर बताएं। इनकी शादी से जुड़ी और खबरें पाने के लिए जुड़े रहे BTVNEWZ के साथ।