Shiv Thakare on Casting Couch: हाल ही में Shiv Thakare ने कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुन हर कोई हैरान है। चलिए आपको बताते हैं।
Bigg Boss 16 फेम Shiv Thakare को उनके बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। वह हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। वह जो बोलते हैं, दिल से बोलते हैं। यही कारण है कि उनके फैंस उनसे ज्यादा कनेक्ट कर पाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक्टर ने कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुन हर कोई हैरान है।
(Courtesy-Instagram)
Shiv Thakare on Casting Couch
दरअसल, Shiv Thakare ने कास्टिंग काउच पर (Shiv Thakare on Casting Couch) एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपने एक भयानक एक्सपीरियंस को शेयर किया और बताया कि उन्हें ऑडिशन के लिए रात में बुलाया गया। एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें बाथरूम तक में बुला लिया था।
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें-रोड साइड डोसा खाते नजर आए Shiv Thakare, वीडियो हुआ वायरल (btvnewz.com)
मैं सलमान खान नहीं हूं: Shiv Thakare
Shiv ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ”एक बार मैं ऑडिशन के लिए आराम नगर गया था, वहां मुझे बाथरूम में ले जाया गया और फिर ये कहा गया कि यहां मसाज सेंटर है। उसने मुझसे कहा कि ऑडिशन के बाद यहां ही आ जाऊं, लेकिन मैं वहां से तुरंत चला गया।” इसके आगे उन्होंने कहा, मैं इस हादसे के बाद चुप रहा, ”क्योंकि वह कास्टिंग डायरेक्टर था और मैं उससे पंगा नहीं ले सकता था, क्योंकि मैं सलमान खान नहीं हूं।”
(Courtesy-Instagram)
मेहनत में विश्वास करते हैं एक्टर
इसके अलावा एक्टर ने ये भी बताया कि एक महिला ने उन्हें रात के 11 बजे ऑडिशन के लिए बुलाया था। उन्होंने ये साफ कर दिया कि इन सब हादसों के बाद वह हमेशा मेहनत करने में ही विश्वास करते हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
फैंस का फूटा गुस्सा
एक्टर के इस खुलासे के बाद उनके फैंस हैरान हैं और कास्टिंग डायरेक्टर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इसके साथ ही उनके फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि कास्टिंग काउच जैसी चीजों का शिकार सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी होते हैं।
(ये भी पढ़ें-रोड साइड डोसा खाते नजर आए Shiv Thakare, वीडियो हुआ वायरल (btvnewz.com)
आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह स्ट्रीट फूड खाते नजर आ रहे थे। वह डोसा खा रहे थे, जिसे पैप्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर दिया। एक्टर के इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह स्ट्रीट फूड को एंजॉय कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि मुंबई का राजा अगर वडा पाव है तो रानी पानी पूरी है। एक्टर के इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया था। लोगों ने उन्हें ‘डाउन टू अर्थ’ बताया था। यहां देखें वो वीडियो-
(Courtesy-YouTube)
वैसे एक्टर के इस खुलासे (Shiv Thakare on Casting Couch) पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।