फेमस यूट्यूबर Armaan Malik को बॉलीवुड सिंगर ने अपने नाम का इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।
फेमस यूट्यूबर Armaan Malik अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस उनके YouTube वीडियोज को बहुत पसंद करते हैं। यूट्यूबर की बात करें तो वह दो शादियां कर चुके हैं। वह Payal Malik के साथ वर्ष 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। दंपति का एक बच्चा भी है जिसका नाम उन्होंने Chirayu Malik रखा है। छह साल के वैवाहिक जीवन के बाद Armaan ने 2018 में Kritika Malik से दोबारा शादी की, जो उनकी पहली पत्नी की सबसे अच्छी दोस्त हैं। फिलहाल Payal और Kritika दोनों ही प्रेग्नेंट हैं।
(Courtesy-Instagram)
अब प्रसिद्ध गायक Armaan Malik का हाल ही में पॉपुलर यूट्यूबर जिनका रियल नाम Sandeep है, पर गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले कुछ दिनों में यूट्यूबर से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। उनकी पत्नियां Kritika Malik और Payal Malik दोनों प्रेग्नेंट हैं। इन दिनों जब भी दर्शक सिंगर का नाम कहीं सर्च करते हैं तो उनकी जगह यूट्यूबर का नाम सामने आ जाता है। इसी बात पर अब सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
यहां देखें ट्वीट –
Stop calling him Armaan Malik in the media. His real name is freakin’ Sandeep!! For gods sake enough with this misuse of my name. Hate waking up and reading articles like this.. and the news makes me even more disgusted https://t.co/8MrDZt5870
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) February 24, 2023
(Courtesy-Twitter)
सिंगर ने अपने ट्वीट में लिखा, “उसे Armaan Malik कहना बंद करो, उसका असली नाम Sandeep है। भगवान के लिए मेरे नाम का काफी दुरुपयोग किया गया है। सुबह उठना और इससे संबंधित लेख पढ़ना। मुझे घृणा हो गई है”। गायक के फैंस इस ट्वीट पर उनका समर्थन करते नजर आयें।
यहां देखें –
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
यूट्यूबर Armaan ने अपने एक वीडियो में यह स्पष्ट किया कि उन्होंने सिंगर के नाम का कभी गलत इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने कभी भी अपने Vlog में उनका थंबनेल नहीं लगाया और ना ही वे कभी भी अपने वीडियो में उनके गीतों का उपयोग करते हैं।
(ये भी पढ़ें – Zee Cine Awards 2023: रेड कार्पेट पर बी-टाउन एक्ट्रेसेस का दिखा जलवा, Alia-Kiara संग Rashmika ने दिखाई Hot अदाएं)
यूट्यूबर ने कहा, “शायद इस बात से विवाद हो जाए। लेकिन हम अपनी जगह सही है। एक नाम के करोड़ लोग होते हैं। अगर आपको लगता है मैंने आपका नाम सुन कर अपना नाम रखा है। तो आपको बता देता हूं मैं आपसे 5 साल बड़ा हूं। घर के मेरे दो नाम Sandeep और Armaan हैं। दुसरी बात ये बुरी लगी कि कोई इंसान ट्वीट करता है मुझे इस इंसान से घिन आने लगी है”।
यहां देखें वीडियो –
(Courtesy-YouTube)
सिंगर की बात करें तो Armaan Malik हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और युवा सिंगर्स में से एक हैं। इन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कोमल और कम उम्र से की थी। Armaan ने म्यूजिक वीडियो में अच्छा काम करने से लेकर खूबसूरत और सेनसेशनल चार्टबस्टर रोमांटिक नंबर बनाने तक बेहतरीन काम किया है।
(Courtesy-Instagram)
सिंगर Armaan के इस ट्वीट पर आपकी क्या राय है? कमेंट कर जरूर बतायें और ऐसी ही खबरों के लिए बने रहें BTVNEWZ के साथ।