Grooming Tips for Women: इस लेख में हम आपको बताएंगे कि महिलाएं कैसे अपनी खूबसूरती को निखारें।
Grooming Tips for Women: महिलाएं अक्सर अपने लुक्स को लेके बहुत सजग रहती हैं। हर महिला को सुंदर और आकर्षक दिखने की चाह होती है। कोई माने या ना माने लेकिन जब कोई इंसान किसी महिला को पहली नजर में देखता है तो वह उनके लुक्स के आधार पर ही उन्हें जज करता है। बात चाहे ऑफिस की हो या फिर घर की, हर महिला अपनी पर्सनैलिटी से लोगों को इंप्रेस कर देना चाहती है। बात जब महिलाओं की हो, तो वो अपने लुक्स और व्यक्तिगत सौंदर्य को लेकर काफी जागरूक रहती हैं।
(Courtesy-Pexels)
आप भले ही इस बात पर विश्वास करें या ना करें लेकिन खुद को ग्रूम करने से आस पास के लोगों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। वह आपके व्यक्तित्व से प्रभावित हो कर अपने आप में भी सुधार लाने की कोशिश करते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि यदि आप अच्छी दिखती हैं, तो उससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आप लोगों के बीच में खुद को स्पेशल फील करती हैं।
ग्रूमिंग खुद की त्वचा का ख्याल रखने का एक बहुत ही जरूरी रूटीन होता है और इसके लिए महिलाओं को वक्त जरूर निकलना चाहिए। महिलाएं अक्सर ग्रूमिंग सेशन बाद खुद को बहुत कॉन्फीडेंट और खूबसूरत महसूस करती हैं। महिलाएं अक्सर अपने चेहरे या बाल कि देखभाल ऊपरी तौर से करती हैं। बाल अगर सफेद हैं तो ऊपर के बालों को कलर कर लेती हैं, चेहरे पर दाग हैं तो एक्स्ट्रा क्रीम या कंसीलर से छिपा लेती हैं जबकि ये दोनों ही तरीके हमारी त्वचा के लिए बहुत ही हानिकारक हैं। इसलिए हमें समय समय पर अपने आपको ग्रूम करते रहना चाहिए, जिसे हम इन समस्याओं से दूर रहें।
(Courtesy-Pexels)
तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ग्रूमिंग टिप्स (Grooming Tips for Women) के बारे में, जिन्हें आप अपनी डेली लाइफ में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। और हां आप चाहें तो इन टिप्स का इस्तेमाल किसी फंक्शन से पहले भी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-
Grooming Tips for Women
हाथों की अच्छे से करें देखभाल
आप शायद इस बात को नहीं जानते होंगे कि लोग अक्सर आपके हाथों को बहुत नोटिस करती हैं। आपके हाथ अक्सर तब ज्यादा नोटिस किए जाते है जब आप लोगों से हाथ मिलाती हैं। रूखे और बेजान हाथ भला किसे ही पसंद होंगे ये काफी बदसूरत दिखते हैं। हाथों को बार-बार धोने से अक्सर उनकी नमी खत्म हो जाती है और वह कुछ समय बाद रूखे पड़ जाते हैं। अगर आप अपने हाथों की खोई हुई खूबसूरती वापस लाना चाहती हैं तो अपने हाथों को धोने के बाद उन पर मॉइस्चराइजर जरूर लगा लें। इसके अलावा एक और आदत बना लें की धूप के संपर्क में जाने से पहले हाथों पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
सारी जरूरतमंद चीजें जरूर साफ रखें
अगर आप कामकाजी वर्किंग वूमन होने के बावजूद खुद को ग्रूम करना चाहती हैं तो सबसे जरूरी है कि आप अपने हर सामान को साफ रखें। सिर्फ फुटवियर को नहीं बल्कि अपने कपड़ो, हैंडबैग और खास कर अपने बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को साफ करते रहें। इन सब खास चीज़ों का ध्यान रखें।
(Courtesy-Pexels)
रूसी की समस्या से बचें
बालों को रूसी की समस्या से बचाकर रखने के लिए नियमित रूप से एंटी-डैंड्रफ या फिर हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें। इसके अलावा ज्यादा गर्म पानी से सर न धोएं। पानी के तापमान का विशेष रूप धयान रखें। गरम पानी के इस्तेमाल से आपके सर की स्कैल्प ड्राई हो जाएगी। इसलिए एक अच्छे क्लींजिंग एजेंट शैंपू का इस्तेमाल करें।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- Night Skin Care : सोने से पहले फॉलो करें ये टिप्स, पाएं ग्लो (btvnewz.com)
बॉडी ओडर का दें ध्यान
लुक्स का ध्यान रखने के साथ-साथ बॉडी ओडर का भी ध्यान रखना चाहिए। अक्सर आप लोगों के बीच में रहते हैं और आप में से पसीने की बदबू आती है। ऐसे में लोग आपसे दूर भागेंगे और आपका इंप्रेशन भी लोगों पर गलत पड़ेगा। इसलिए आप किसी अच्छे परफ्यूम का इस्तेमाल करें।
लाइट मेकअप करें
अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए आप चाहें तो हल्का सा मेकअप भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे पर निखार आएगा और एक नई फ्रेशनेस का एहसास होगा। इससे आपको कॉन्फिडेंट फील होगा और आपकी पर्सनैलिटी निखर कर सामने आएगी।
(Courtesy-Pexels)
कानों को अनदेखा बिलकुल न करें
कान हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जिस पर अक्सर हम ध्यान देना भूल जाते हैं। जी हां कान हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जिसको ज्यादातर लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं। इन्हें नियमित तौर पर साफ़ करें। इसके अलावा इस पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। लेकिन कान को साफ करते वक्त काफी सावधानी बरतें। इसे समय समय पर साफ़ करते रहे।
(Courtesy-YouTube)
तो ये रहीं कुछ ऐसी खास टिप्स जो आपको ग्रूमिंग करने में काफी मदद करेंगी। आप चाहें तो इन्हें डेली लाइफ में भी यूज़ कर सकती हैं। हम आशा करते हैं की हमारे द्वारा बताए गए टिप्स (Grooming Tips for Women) आपको कॉन्फिडेंट फील कराएंगे। वैसे, आपको इन इनमें से कौन सी टिप्स सबसे ज्यादा पसंद आई? हमें कमेंट में जरूर बताइए। ऐसी ही तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।