Salman Khan Firing: Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। उनकी पहचान भी हो गई है।
Salman Khan Firing: बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह 5 बजे दो हमलावरों ने मुंबई स्थित उनके आवास Galaxy Apartment के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था।
(Courtesy-Instagram)
Salman Khan Firing
गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है और मुबंई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
बता दें कि Salman के मुबंई स्थित Galaxy Apartment के बाहर रविवार सुबह दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लोगों ने फायरिंग की थी। मामले की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक्टर के घर के आस-पास के CCTV फुटेज चेक किए, जिसमें दोनों आरोपियों के चेहरे सामने आ गए थे।
(Courtesy-Twitter)
इसके बाद पुलिस ने इस मामले में उन लोगों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी। वहीं इस घटना में पुलिस अधिकारी ने बताया कि IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता Salman Khan के Galaxy Apartment पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, ये गिरफ्तारी सोमवार को गुजरात पुलिस ने भुज से की है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
(Courtesy-Twitter)#SalmankhanHouseFiring #BTVNEWZ pic.twitter.com/GA0LgQDzyc
— BTVNEWZ (@btvnewz) April 16, 2024
(Courtesy-Twitter)
Salman Khan House Firing: सामने आई हमलावरों की तस्वीर, जानें फायरिंग की वजह!
आरोपियों की हुई पहचान
हमलावरों के चेहरों की पहचान भी कर ली गई है। इनकी पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के रूप में हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस को पुछताछ में बताया कि Anmol Bishnoi के आदेश पर फायरिंग की थी। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने हथियार को सूरत की एक नदी में फेंक दिया था।
(Courtesy-Twitter)
आपको बता दें कि इस पूरी घटना की जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi के भाई Anmol Bishnoi ने ली थी। Anmol ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया था और लिखा था, ”ज़ुल्म के खिलाफ एकमात्र निर्णय युद्ध है, तो ऐसा ही होगा। Salman हमने सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, जिससे आप हमारी ताकत को समझें और इसको न परखें। ये पहली और आखिरी चेतावनी है।”
Salman Khan House Firing की न्यूज पर आप क्या कहना चाहते हैं हमें कमेंट में जरूर बताएं। एक्टर से जुड़ी हर अपड़ेट जानने के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।